Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal: इस सप्ताह गरमाएगी हिमाचल की राजनीति, धनतेरस पर BJP कार्यालय का शिलान्यास करेंगे नड्डा, 13 को कांग्रेस की रैली

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 11 Oct 2025 05:55 PM (IST)

    धनतेरस पर भाजपा हिमाचल प्रदेश में नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास करने जा रही है, जिसका उद्घाटन जगत प्रकाश नड्डा करेंगे। 13 अक्टूबर को कांग्रेस की रैली के बाद 18 अक्टूबर को भाजपा का कार्यक्रम होगा। यह नया कार्यालय संगठन को मजबूती देगा और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं।

    Hero Image

    शिमला में बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश भाजपा के नेता।

    जागरण संवाददाता, शिमला। धनतेरस के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के संगठनात्मक इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। शिमला के टूटू के पास एयरपोर्ट रोड पर भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय भवन का शिलान्यास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    13 को कांग्रेस की रैली व 18 को भाजपा का कार्यक्रम

    13 अक्टूबर को कांग्रेस का कार्यक्रम होगा तो वहीं पांच दिन बाद 18 अक्टूबर को भाजपा हुंकार भरेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला में पार्टी कार्यालय का शुभारंभ करने के बहाने पंचायत चुनाव व आगामी अभियान पर रणनीति बनाएंगे। कांग्रेस वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के बहाने रैली करने जा रही है।

    भाजपा ने की बैठक

    यह भवन संगठन को नई मजबूती प्रदान करेगा और आने वाले वर्षों में भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। इस आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    समितियां गठित

    डॉ. बिंदल ने कहा कि यह भवन संगठन की एकता, सेवा और समर्पण की भावना का प्रतीक होगा। शिलान्यास समारोह को सफल और भव्य बनाने के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं, ये स्वागत, यातायात, आवास और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

    कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का अवसर : बलबीर

    चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि यह दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का अवसर है। शिमला के टूटू के पास एयरपोर्ट रोड पर बनने वाले भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास 18 अक्टूबर को नड्डा द्वारा किया जाएगा।

    पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

    नया कार्यालय भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त दिशा देगा। भवन का निर्माण भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, ताकि यह कार्यकर्ताओं के लिए आधुनिक, सुविधाजनक और प्रेरणादायक केंद्र बने। उन्होंने कहा कि आयोजन को भव्य बनाने के लिए प्रदेशभर के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

    विचारधारा व संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक होगा नया कार्यालय

    भाजपा का यह नया प्रदेश कार्यालय पार्टी की विचारधारा और संगठनात्मक शक्ति का प्रतीक बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

    यह भी पढ़ें: सोनिया गांधी के शिमला आने पर स्पष्ट हुई स्थिति, वीरभद्र के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचेंगे ये नेता, बनेगा चुनावी माहौल 

    धनतेरस के शुभ दिन पर भाजपा परिवार का आयोजन संगठन की एकता, अनुशासन और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।