Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरभद्र सिंह स्कूल ऑफ थॉट का स्टूडेंट हूं, डिप्टी सीएम मुकेश बोले- वह अंत तक नाट आउट बैट्समैन रहे

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 13 Oct 2025 04:24 PM (IST)

    शिमला के रिज मैदान में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें आधुनिक हिमाचल का शिल्पकार बताया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस अवसर पर अपनी खुशी व्यक्त की और सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया। सोनिया गांधी ने रिमोट से प्रतिमा का अनावरण किया। नेताओं ने वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए प्रदेश के विकास और जनता की सेवा का संकल्प लिया।

    Hero Image

    वीरभद्र सिंह के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में प्रियंका गांधी को सम्मानित करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। जागरण

    राज्य ब्यूरो, शिमला। शिमला के रिज मैदान पर सोमवार को वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह वीरभद्र सिंह स्कूल आफ थॉट के स्टूडेंट है और उन्हें इस बात का गर्व है कि उन्हें वीरभद्र सिंह के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 

    अग्निहोत्री ने कहा कि वही इंसान अथवा नेता बड़ा होता है जिसे जाने के बाद याद किया जाए। अग्निहोत्री ने कहा कि जहां डा. परमार ने हिमाचल को बनाया। वहीं, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने डा. परमार के इस हिमाचल में रंग भरने का काम किया। उन्होंने वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल का शिल्पकार करार दिया और कहा कि वीरभद्र सिंह अंत तक नाट आउट बैटसमैन रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरभद्र सिंह को इतना सत्कार देने से गदगद : प्रतिभा सिंह

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण के मौके पर कहा कि उन्हें इस मौके की इतनी खुशी की है कि उनके पास इजहार करने के लिए शब्द तक नहीं है। प्रतिभा सिंह ने इस अनावरण के लिए सोनिया गांधी का आभार जताया और कहा कि वीरभद्र सिंह को इतना सत्कार देने से वह गदगद हैं। 

    प्रतिभा सिंह ने यह भी कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके लिए भावुक क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का विकास और जनता की सेवा हमारा मुख्य लक्ष्य होना चाहिए, यही वीरभद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

    शिमला के रिज मैदान पर विराजमान हुए वीरभद्र सिंह

    सोनिया गांधी ने रिमोट से किया वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण। आधुनिक हिमाचल के निर्माता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा आखिरकार आज शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित हो गई। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्व. वीरभद्र सिंह के सुपुत्र व मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्व. वीरभद्र सिंह की धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह और अन्य कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का रिज मैदान पर अनावरण किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा हिमाचल के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।

    यह भी पढ़ें: 'भाजपा की राजनीति सिर्फ चुनाव के लिए' प्रियंका शिमला से केंद्र पर हमलावर; ...CM सुक्खू निभा रहे वीरभद्र की परंपरा 

    यह भी पढ़ें: वीरभद्र सिंह: 60 वर्ष का राजनीतिक सफर, 6 बार बने हिमाचल के CM, जद्दोजहद के बाद रिज पर इन नेताओं के साथ प्रतिमा स्थापित