Himachal: 'बार-बार चुनाव से भाग रहे हैं मुख्यमंत्री' जयराम ठाकुर ने साधा निशाना, बोले- उनको पता है प्रदेश का मूड
हिमाचल प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि वे चुनाव से भाग रहे हैं क्योंकि उन्हें प्रदेश का मूड पता है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने और विकास कार्य ठप करने का आरोप लगाया। ठाकुर ने आगामी चुनावों के लिए भाजपा की तैयारी की बात भी कही और जीत का विश्वास जताया।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। जागरण आर्काइव
जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पंचायत चुनाव को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से शिमला के मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल को ढाई साल से बढ़ाकर 5 साल कर सरकार मेयर के चुनाव से भाग रही है।
मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी और जनता का मूड पता है। इसलिए उन्हें इस बात का अंदाजा है कि उनके सदस्य ही कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे।
निकाय व पंचायत चुनाव टाले
कांग्रेस यह चुनाव हार जाएगी। इसीलिए पहले नगर निगम और नगर निकाय के चुनाव टाले गए। इसके बाद पंचायत के चुनाव टाले गए। अब सरकार मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव टालकर मैदान से भाग रही है।
यह भी पढ़ें: Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू पर टिप्पणी के विरोध में विधायक सुधीर शर्मा के विरुद्ध हमीरपुर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज
सरकार के अधिकारिक वक्तव्य में इसका जिक्र ही नहीं
सबसे हैरानी की बात यह है कि सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी किए गए प्रेस वक्तव्य में इस फैसले का जिक्र ही नहीं है। इससे ही नीयत में खोट झलकती है।
पंचायत से लेकर मेयर चुनाव तक से किनारा कर रही सरकार
पूरे दिन व्यवस्था परिवर्तन का ढोल पीटने वाली सरकार पंचायत चुनाव से लेकर मेयर चुनाव तक से किनारा कर रही है क्योंकि वह जानती है कि पिछले तीन साल में उसने प्रदेश को 30 साल पीछे ले जाने का काम किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट: चुनाव से पहले पंचायतों का होगा पुर्नगठन, मेयर का कार्यकाल बढ़ाया; आपदा प्रभावितों को पहली किस्त
उन्होंने कहा कि कल फिर से व्यवस्था परिवर्तन की मित्र मंडली और प्रचार तंत्र इस फैसले को बेशर्मी से जस्टिफाई करते नजर आएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।