हिमाचल के कॉलेजों खेल कलेंडर जारी, 24 सितंबर से होंगे शुरू
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कॉलेज खेल कैलेंडर जारी कर दिया है जिसमें कबड्डी शूटिंग कुश्ती वॉलीबॉल जूडो बैडमिंटन फुटबॉल बॉक्सिंग टेबल टेनिस बास्केटबॉल ताइक्वांडो चेस भारोत्तोलन एथलेटिक्स हॉकी हैंडबॉल और खो-खो जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं की तिथियां और आयोजन स्थल शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा और विश्वविद्यालय ने खेल एवं सांस्कृतिक परिषद के सदस्यों की घोषणा की है।

जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कॉलेज का खेल कैलेंडर जारी कर दिया है।
इसके तहत कबड्डी पुरुषों की प्रतियोगिता नादौन कॉलेज में 24 से 27 सितंबर तक, शूटिंग महिला और पुरुष रोहडू की सीमा कॉलेज में 29 से 30 सितंबर तक, क्रॉस कंट्री संगडाह कॉलेज में 30 सितंबर को।
पुरुषों की कुश्ती प्रतियोगिता दौलतपुर कॉलेज ऊना में तीन से चार अक्टूबर को, वॉलीबॉल पुरुषों की प्रतियोगिता गौतम कॉलेज हमीरपुर में 7 से 9 अक्टूबर तक, जूडो प्रतियोगिता पुरुष और महिलाओं की सोलन कॉलेज में 8 से 9 अक्टूबर तक, बैडमिंटन पुरुषों की प्रतियोगिता कोटशेरा कॉलेज में 13 से 15 अक्टूबर तक होगा।
इसी तरह से फुटबॉल पुरुषों की प्रतियोगिता चंबा कॉलेज में 28 से 31 अक्टूबर तक, बॉक्सिंग पुरुषों की प्रतियोगिता नगरोटा बगवां कॉलेज में 29 से 31 अक्टूबर तक होगी।
टेबल टेनिस पुरुषों की प्रतियोगिता सरस्वती नगर सावड़ा में 30 से 31 अक्टूबर तक, बास्केटबॉल पुरुषों की प्रतियोगिता डीएवी कॉलेज कांगड़ा में 4 से 6 नवंबर तक, ताइक्वांडो पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिता आरकेएमबी कॉलेज में 6 से 8 नवंबर तक होगी।
चैस पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिता 18 से 20 नवंबर तक नाहन कालेज में , भारोतोलन पुरुष और महिला अंब कॉलेज में 20 से 22 नवंबर तक , एथलेटिक्स पुरुष व महिला बिलासपुर कॉलेज में 2 से 4 दिसंबर तक होगी। हॉकी महिला व पुरुष ऊना कॉलेज में 7 से 9 दिसंबर तक, हैंडबॉल भौरंज कॉलेज में 9 से 11 दिसंबर तक , खो खो पुरुष हमीरपुर कॉलेज में 25 से 27 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का कैलेंडर भी जारी कर दिया है । इसमें ग्रुप वन क्रिटिविटी का आयोजन 13 से 15 अक्टूबर तक नाहन कालेज में, ग्रुप 2 में संगीत का चार से सात नवंबर तक संजौली कॉलेज में, ग्रुप तीन डांस 12 से 14 नवंबर तक ऊना कालेज में और ग्रुप 4 थिएटर 26 से 29 नवंबर तक बिलासपुर कॉलेज में किया जाएगा।
काउंसिल में इन्हेंं मिला स्थान
हिमाचल प्रदेश विवि खेल एवं सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष डा. गोपाल चौहान को बनाया है। उपााध्यक्ष डा, सुशील भारदाज, सदस्य डा. महेंद्र सलारिया, डा. अनिल कुमार, डा. दीप शिखा, डा. पवन पटियाल, डा. अश्वनी लखनपाल, डा. अंजू पाठक, डा,संजय शर्मा. डा, शमशेर राठौर को शामिल किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।