Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दिवाली पर बारिश या बर्फबारी नहीं बनेगी खलल, मौसम विभाग ने दिया खुश कर देने वाला अपडेट

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 08:30 AM (IST)

    शिमला में मौसम साफ़ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में दिवाली तक बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। कुछ स्थानों पर तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि कुछ में गिरावट दर्ज की गई है। अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ़ रहेगा।

    Hero Image

    दिवाली पर बारिश या बर्फबारी नहीं बनेगी खलल (File Photo)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में सोमवार को धूप निकलने के बावजूद एक-दो स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि और अधिकतर स्थानों पर एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    ताबो में अधिकतम तापमान में 4.4 व हमीरपुर जिला में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। सिरमौर के नाहन में अधिकतम तापमान में 2.8 व नेरी में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

    मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस तरह दीपावली तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी के न होने की संभावना है।

    हालांकि, तापमान में वृद्धि होगी। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। कुछ स्थानों पर वृद्धि तो कुछ में गिरावट दर्ज की गई है।

     

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें