Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: चक्रवात मोंथा का हिमाचल पर कैसा रहेगा प्रभाव? जानें अगले दो दिनों का मौसम अपडेट

    Updated: Tue, 28 Oct 2025 08:26 AM (IST)

    शिमला: चक्रवात मोंथा का हिमाचल प्रदेश पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तापमान स्थिर रहेगा और दो नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है। शिमला से अधिक ठंडी रातें ऊना और सुंदरनगर में दर्ज की जा रही हैं। केलांग सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान -0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडी और बिलासपुर में कोहरे से दृश्यता प्रभावित हुई।

    Hero Image

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में चक्रवात मोंथा का कोई प्रभाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने प्रदेश में तापमान यथावत रहने व दो नवंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। हिमाचल प्रदेश में शुष्क मौसम के बावजूद रातें लगातार ठंडी होती जा रही हैं। शिमला से अधिक ठंडी रातें मैदानी क्षेत्र ऊना और सुंदरनगर में दर्ज की जा रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, जबकि ऊना में 10.8 डिग्री सेल्सियस और सुंदरनगर में 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सोलन का तापमान 9.5 डिग्री तक लुढ़क गया। सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, लेकिन रात को तापमान कई स्थानों पर लुढ़क गया।

    लाहुल-स्पीति जिले का केलंग प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। कुकुमसेरी में 0.4 डिग्री और ताबो में 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। मंडी और बिलासपुर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित रही।