Himachal Weather: मंडी-सिरमौर में 16 दिनों में नहीं बरसी एक बूंद, बाकी जिले भी सूखे; तेज धूप के बाद भी गिरा तापमान
हिमाचल प्रदेश के मंडी और सिरमौर जिलों में नवंबर के 16 दिनों में बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान में गिरावट आई है, जबकि चार स्थानों पर तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। कुकुमसेरी में सबसे कम तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-1763348218837.webp)
Himachal Weather: मंडी-सिरमौर में 16 दिनों में नहीं बरसी एक बूंद। फाइल फोटो
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के मंडी और सिरमौर जिले नवंबर माह में बीते 16 दिनों में आसमान से एक भी बूंद वर्षा की नहीं बरसी। किन्नौर में 3.2, लाहुल स्पीति में 2.3, कुल्लू में एक मिलीमीटर जबकि बाकी स्थानों पर एक मिलीमीटर से भी कम वर्षा हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान लगाया है। ऐसे में वर्षा की कोई संभावना नहीं है।
नवंबर के पूरी तरह से सूखा रहने का अनुमान है। हालांकि नवंबर के अंतिम सप्ताह में हल्की वर्षा हो सकती है। प्रदेश में दिन में तेज धूप के बावजूद अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री तक की गिरावट आई है।
कुल्लू के सेऊबाग में 3.6, कुकुमसेरी में 3.3, कांगडा में 2.3 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि रिकांगपिओ में 2.8 कज्पा में दो डिग्री की वूद्धि दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट और ताबो में 4.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।
चार स्थानों पर तापमान जमावबिंदु से नीचे
प्रदेश में चार स्थानों पर न्यूनतम तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में -4.7, केलंग में -2.5, ताबो मे -2.2, समधो में -0.8 डिग्री दर्ज किया गया है। बाक्स स्थान न्यूनतम अधिकतम शिमला 9.0 18.3 सुंदरनगर 4.7 23.0 भुंतर 3.1 23.6 कल्पा 2.0 18.3 धर्मशाला 8.8 22.1 ऊना 8.0 27.4 नाहन 9.3 25.6 केलंग -2.5 12.7 सोलन 3.2 23.0

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।