Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में बढ़ेगी ठंड, तीन नवंबर की रात से सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ, किस दिन होगी बारिश और बर्फबारी?

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 01 Nov 2025 01:32 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 3 नवंबर से वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है। 5 नवंबर को प्रदेशभर में वर्षा और हिमपात की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ने की आशंका है। लाहौल घाटी में पारा माइनस में चला गया है, जिससे जलस्रोत जमने लगे हैं।

    Hero Image

    हिमाचल प्रदेश में तीन नवंबर के बाद बारिश और बर्फबारी की संभावना बन रही है। जागरण

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट बदलने वाला है। तीन नवंबर से वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने तीन नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। हालांकि तीन नवंबर की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। 

    चार नवंबर को जहां मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ रहेगा, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की वर्षा व हिमपात की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पांच नवंबर को प्रदेशभर में वर्षा की संभावना

    पांच नवंबर को प्रदेशभर में वर्षा व हिमपात की संभावना है। इस दौरान लाहुल स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊंचे इलाकों में हिमपात हो सकता है। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है। छह नवंबर से मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

    सुबह-शाम है ठिठुरन

    शुक्रवार को पहाड़ी और मध्य पर्वतीय इलाकों में खिली धूप से लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। हालांकि सुबह और शाम के समय हल्की ठिठुरन रही। 

    लाहुल घाटी में माइनस में पारा

    लाहुल घाटी में पारा माइनस में चला गया है, जिससे जलस्रोत जमने आरंभ हो गए हैं। वहीं मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर कोहरे का असर देखने को मिला। 

    कुकुमसेरी में -1.2 तापमान 

    लाहुल स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -1.2, ताबो में -0.8, केलंग में 0.1, कल्पा में 4.1, मनाली में 5.9, शिमला में 10.5, कुफरी में 10.2, रिकांगपिओ में 7.2, नारकंडा में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में सुबह के समय दृश्यता क्रमशः 250, 800 और 900 मीटर तक सीमित रही।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: सोलन घूमने आए अंबाला के स्कूली बच्चों की बस दुर्घटनाग्रस्त, पहाड़ी मार्ग पर ब्रेक हुई फेल 

    प्रमुख शहरों का तापमान

    • शहर    न्यूनतम    अधिकतम
    • शिमला    10.5    22.4
    • सुंदरनगर    12.0    28.3
    • भुंतर    9.0    27.1
    • कल्पा    4.1    20.9
    • धर्मशाला    17.8    27.1
    • ऊना    15.5    30.6
    • मनाली    5.9    19.4
    • कुफरी    10.2    17.1
    • कुकुमसेरी    -1.2    19.2
    • ताबो    -0.8    24.9
      (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: मंडी में जोरदार धमाके के बाद धंसने लगी जमीन और पड़ गया बड़ा गड्ढा, घरों में आई दरारें; दहशत में हटोण के लोग