Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम? पश्चिमी विक्षोभ से बारिश-बर्फबारी संभावना, IMD ने जारी की चेतावनी

    Updated: Fri, 13 Feb 2026 06:00 AM (IST)

    मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने 13 फरवरी के लिए हिमाचल प्रदेश के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। मंडी और बिलासपुर में बादल छाए रहने की संभावना है। 13, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    IMD ने 13 फरवरी के लिए हिमाचल का मौसम पूर्वानुमान जारी किया (फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला (IMD) ने 13 फरवरी के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। आईएमडी के मुताबिक, 13 फरवरी को हिमाचल प्रदेश के मंडी और बिलासपुर में बादल छाए रहने के अनुमान हैं। इसके अलावा अन्य जिलों के लिए कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

    IMD के मुताबिक, 13 फरवरी, 16 फरवरी और 17 फरवरी को दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर भी देखने को मिल सकता है। इसके चलते वेस्टर्न हिमालयी इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसे में जरूरी है कि अलर्ट रहें और ऑफिशियल एडवाइजरी को फॉलो करें।

    वहीं, गुरुवार के मौसम की बात करें तो मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर में कई जगहों पर कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन के समय धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि देगी गई।