Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    HRTC Buses on Diwali: हिमाचल पथ परिवहन निगम दिवाली पर चलाएगा अतिरिक्त बसें, अभी से करवा लें ऑनलाइन एडवांस बुकिंग

    By Rajesh SharmaEdited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 12 Oct 2025 12:32 PM (IST)

    HRTC Buses on Diwali, हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) दिवाली और भैयादूज पर अतिरिक्त बसें चलाएगा, जिससे अन्य राज्यों में बसे हिमाचलियों को घर पहुंचने में आसानी होगी। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। 17 से 19 अक्टूबर तक के लिए बुकिंग की जा सकती है। निगम मांग के अनुसार और बसें चलाएगा। यह सुविधा दिवाली के बाद भैया दूज तक जारी रहेगी।

    Hero Image

    एचआरटीसी प्रबंधन दिवाली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा। जागरण आर्काइव

    राज्य ब्यूरो, शिमला। HRTC Buses on Diwali, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) दिवाली और भैयादूज के अवसर पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। ये बसें अन्य राज्यों में निवास कर रहे हिमाचलियों को घर लाने में सहायक होंगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने दिवाली व भैया दूज के त्योहार पर यात्रियों को यह सुविधा दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली, चंडीगढ़ व बद्दी से एडवांस बुकिंग शुरू

    निगम प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से एडवांस आनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पंजाब, चंडीगढ़, बद्दी, नालागढ़, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हिमाचली इस सुविधा का लाभ उठाकर बसों की बुकिंग कर सकते हैं। 

    17 से 19 अक्टूबर के लिए एडवांस बुकिंग उपलब्ध

    17, 18 और 19 अक्टूबर के लिए एडवांस बुकिंग उपलब्ध है। यह बुकिंग विशेष रूप से दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलने वाली बसों के लिए होगी।

    39 बसें एडवांस बुकिंग के लिए तय

    वर्तमान में 39 बसें एडवांस बुकिंग के लिए निर्धारित की गई हैं। जैसे ही इन बसों की बुकिंग पूर्ण होगी, निगम और बसें बुकिंग के लिए अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा। निगम डिमांड के अनुसार दिल्ली और चंडीगढ़ से बसें चलाएगा।

    दिवाली के बाद भी चलेंगी बसें

    इसके अलावा एचआरटीसी प्रबंधन दिवाली के बाद भी अतिरिक्त बसें चलाएगा। भैया दूज तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। रूटीन रूट भी जारी रहेंगे। 

    दिवाली पर घर पहुंचते हैं नौकरीपेशा लोग

    दिवाली के त्योहार पर पड़ोसी राज्यों में नौकरी करने वाला लगभग हर शख्स घर आता है। इस कारण रूटीन बसें फुल हो जाती हैं व स्टेशनों पर भी भीड़ उमड़ती है। एचआरटीसी प्रबंधन ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। प्रबंधन हर वर्ष यह सुविधा यात्रियों को देता है। इस बार एडवांस बुकिंग पहले ही शुरू हो गई है।

    यह भी पढ़े: हिमाचल में तंबाकू उपयोग, ई-सिगरेट और हुक्का बार पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध, सीएम सुक्खू ने दिए निर्देश