Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal News: 2 जुलाई से चलेगी नई वोल्वो बस, सीएम सुक्खू दिखाएंगे हरी झंडी

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 11:57 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम 2 जुलाई से नई वोल्वो बसें शुरू करेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वाकनाघाट में हरी झंडी दिखाएंगे। ये बसें वृंदावन अयोध्या जयपुर अमृतसर और दिल्ली के मार्गों पर चलेंगी। HRTC ने 24 नई वोल्वो बसें खरीदी हैं जो आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। प्रत्येक बस की कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है।

    Hero Image
    हिमाचल के सीएम सुक्खू का फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की नई वोल्वो बसें 2 जुलाई से रूटों पर चलेगी। वाकनाघाट में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।

    इन 24 वोल्वो बसों को पुराने बंद पड़े रूटों पर चलाया जाएगा। कुछ नए रूटों पर भी इन्हें चलाने की योजना है जिस पर अभी चली है। सरकार हिमाचल से वृंदावन, अयोध्या, जयपुर, अमृतसर के लिए नई वोल्वो बस सेवाएं शुरू कर सकती हैं। इसके साथ दिल्ली के बंद पड़े रूटों पर इनको चलाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए रूटों को लेकर फैसला सोमवार तक हो सकता है। एचआरटीसी ने हाल ही में 24 नहीं वालों को बसों को खरीदा है। अभी इन बसों की पासिंग करवाई गई है।

    जिसके बाद औपचारिकता पूरी कर इन्हें रूटों पर चलने के लिए पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। यह बसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। एक बस की कीमत डेढ़ करोड़ है।