हिमाचल के लोग हो जाएं सावधान! कल से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ; इस दिन से भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने हिमाचल में 9-11 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने का अनुमान जताया है, जिसका सबसे अधिक असर 10 फरवरी को दिखेगा। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों ...और पढ़ें

कल से सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, 10 को वर्षा-हिमपात की संभावना। फाइल फोटो
जागरण टीम, शिमला/मनाली। मौसम विभाग ने आठ फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। नौ, 10 व 11 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसका ज्यादा असर 10 फरवरी को रहने की संभावना है।
इस दौरान प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात और निचले क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ वर्षा का अनुमान है। शनिवार को प्रदेशभर में धूप निकलने के बावजूद कुछ स्थानों पर तापमान में वृद्धि तो कुछ में गिरावट आई है।
अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि कल्पा में 3.4, ताबो में 2.6 डिग्री सेल्सियस की आई, जबकि सोलन में 2.9 डिग्री और शिमला में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को मंडी में कोहरा छाया। सेऊबाग में 41 और ताबो में 31 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चलीं।
सुबह-शाम अभी भी ठंड अधिक है। मनाली, भरमौर, धर्मशाला व सोलन सहित 11 प्रमुख स्थानों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे है। कुकुमसेरी, ताबो और कल्पा में तापमान माइनस में है। सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में माइनस 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
पलचान से सोलंगनाला तक जाम में परेशान हुए पर्यटक
मनाली पहुंच रहे पर्यटक बर्फ का आनंद लेने के लिए अटल टनल के नार्थ पोर्टल पर पहुंच रहे हैं। शनिवार को पर्यटकों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। हालांकि सोलंगनाला से आगे फोर बाय फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति है। सोलंगनाला में चार फीट से ज्यादा बर्फ होने के कारण पार्किंग खुल नहीं पाई है। इससे पलचान से सोलंगनाला तक पर्यटकों को जाम में परेशान होना पड़ा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।