Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    98 की मौत, 178 घायल... हिमाचल में बारिश से तबाही, आज भी कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

    Updated: Tue, 15 Jul 2025 07:49 AM (IST)

    मौसम विभाग ने सोलन शिमला और सिरमौर में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। प्रदेश में मानसून की शुरुआत से अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है और कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश के कारण कई पानी और बिजली की योजनाएं भी बाधित हुई हैं जिन्हें बहाल करने के प्रयास जारी हैं। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

    Hero Image
    हिमाचल में आज तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को सोलन, शिमला व सिरमौर में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।

    ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। 17 व 18 जुलाई को भी प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। सोमवार को सिरमौर, सोलन व मंडी में कई स्थानों पर भारी वर्षा हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अब तक 61 लोगों की हो चुकी है मौत

    प्रदेश में 20 जून को मानसून की शुरुआत से लेकर 13 जुलाई तक, 98 लोगों की मौत हो चुकी है। 57 बारिश से संबंधित घटनाओं में और 41 सड़क दुर्घटनाओं में 178 घायल हुए हैं, जबकि 34 लापता हैं। राज्य में 31 अचानक बाढ़, 22 बादल फटने और 18 भूस्खलन हुए हैं।

    384 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। 662 मकानों, 188 दुकानों और 798 पशुशालाओं को नुकसान हुआ है। प्रदेश में 745 पानी की योजनाएं बंद हैं, जिसमें कांगड़ा में 612, मंडी में 133 योजनाएं प्रभावित हैं।

    प्रदेश में 192 सड़कें बंद हैं और 65 ट्रांसफार्मर खराब हैं। मंडी में 59, चंबा में पांच और कुल्लू में एक ट्रांसफार्मर के खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। बंद सड़कों को खोलने व बिजली-पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

    प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बिलासपुर और बजौरा में तीन डिग्री सेल्सियस तापमान की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें- Heavy Rain Alert: दिल्ली-NCR में आज भी जमकर बरसेंगे बादल, UP-बिहार सहित इन राज्यों अलर्ट जारी; पढ़ें IMD का ताजा अपडेट