शिमला: कांग्रेस मुख्यालय के सामने भूस्खलन से सर्कुलर रोड ब्लॉक, घंटों जाम में फंसे वाहन
शुक्रवार सुबह शिमला के सर्कुलर रोड पर भूस्खलन होने से सड़क बाधित हो गई। मलबा हटाने के लिए मशीनों और मजदूरों को लगाया गया। मलबे की मात्रा अधिक होने के ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, शिमला। शहर के सकुर्लर रोड पर शुक्रवार को सुबह के समय भूस्खलन के बाद जम लग गया। सड़क पर गिरे मलबे को हटाने के लिए विभाग की मशीनों व मजदूरों ने मोर्चा संभाला।
मलबे की मात्रा अधिक होने के कारण सड़क को बहाल करने में समय लगा। आम लोगों को इस वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भूस्खलन की वजह से जमा हुए मलबे के कारण सड़कों पर रफ्तार थम गई,
लेकिन मलबा काफी ज्यादा होने के कारण वाहन मालिकों को लंबा इंतजार करना पड़ा। दस बजे के लगभग इसे खोल कर बहाल कर दिया। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुए भूस्खलन से काफी देर सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।
लगभग दस बजे सड़क यातायात के लिए खोल दी गई, जिससे कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगे जाम से वाहन चालकों को राहत मिली।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।