हिमाचल में बर्फबारी, रोहतांग-बारालाचा और शिंकुला में आधा फीट हिमपात; शिमला में दिनभर छाए रहे बादल
हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला दर्रों में लगभग आधा फीट हिमपात हुआ। लाहुल स्पीति के निचले क्षेत्रों में भी हल्की बर्फबारी द ...और पढ़ें

रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला में आधा फीट हिमपात। सांकेतिक तस्वीर
राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश की ऊंची चोटियों रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजुम दर्रों में शनिवार को लगभग आधा फीट हिमपात हुआ। लाहुल स्पीति के निचले क्षेत्रों हंसा, केलंग, कुकुमसेरी व गोंदला में भी हल्का हिमपात हुआ, जबकि शिमला में बादल छाए रहे। हिमपात और बादलों के बीच अधिकतम तापमान में लगभग आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने 21 जनवरी तक ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना जताई है। 22 से 26 जनवरी तक प्रदेश में व्यापक हिमपात और वर्षा की संभावना है। इससे सूखे से राहत मिलने की आस है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट कल्पा में 7.9, रिकांगपिओ में 6.9, चौपाल में 4.7, ताबो में 4.1, मंडी, शिमला व नाहन में दो डिग्री सेल्सियस की आई है।
न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। न्यूनतम तापमान में सेऊबाग में आठ, भुंतर में 6.8, सुंदरनगर व रिकांगपिओ में 5.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है, जबकि शिमला में 2.2 डिग्री की गिरावट आई है। प्रदेश में ताबो और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहा।
कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर में धूप खिली। ताबो में 48 और सेऊबाग में 31 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलीं। सबसे कम तापमान ताबो में -2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, पर्यटकों के लिए शिंकुला शनिवार को बंद रहा। इससे पर्यटक जंस्कार समदो तक ही पहुंच पाए। पर्यटकों ने यहां पर बर्फ के बीच मस्ती की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।