Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Himachal News: दीवाली के दिन शाम में थम जाएंगे गाड़ियों के पहिए, 5 बजे के बाद नहीं मिलेगी बस

    Updated: Sun, 19 Oct 2025 08:45 PM (IST)

    शिमला में दिवाली के दिन शाम 5 बजे के बाद एचआरटीसी की बसें लोकल रूटों पर नहीं चलेंगी। निजी बसें दिनभर चलेंगी, लेकिन शाम 7 बजे के बाद उनका संचालन भी बंद हो जाएगा। यह फैसला लक्ष्मी पूजा के दौरान यातायात दबाव और सुरक्षा कारणों से लिया गया है। 

    Hero Image

    दीवाली के दिन शाम में थम जाएंगे गाड़ियों के पहिए। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में दीवाली के दिन यानी आज शाम राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी बस अड्डों से 5 बजे के बाद एचआरटीसी बसें लोकल रूटों पर नहीं चलेगी। ऐसे में लोकल रूटों पर जाने वाले यात्री समय से पहले घरों की ओर समय से चले जाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, राजधानी शिमला में हालांकि निजी बसें दिनभर चलती रहेगी, लेकिन शाम को सात के बाद निजी बसों के पहिए भी थम जाएंगे। यह फैसला शहर में लक्ष्मी पूजा के दौरान बढ़ने वाले यातायात दबाव और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

    एचआरटीसी अधिकारियों के अनुसार शाम तक सभी रूटों की बसें अपने अंतिम गंतव्य तक पहुंचा दी जाएंगी, ताकि ड्राइवर व कंडक्टर भी त्योहार अपने परिवारों के साथ त्योहार मना सकें।

    वहीं, शहर में चलने वाली निजी बसों का संचालन भी साढ़े 7 बजे के बाद बंद रहेगा। निजी बस आपरेटरों ने लोगों से अपील की है कि दीवाली की शाम घर जाने के लिए समय रहते बसों का उपयोग करें।