Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून की एंट्री के साथ ही शिमला में भारी भूस्खलन, सड़क किनारे खड़ी गाड़ी दबी; बारिश का दौर जारी

    By Jagran News NetworkEdited By: Sushil Kumar
    Updated: Fri, 20 Jun 2025 10:44 PM (IST)

    मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानूसन के आने के बाद अब शिमला में आने वाले दिनों में भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में अगर भारी बारिश होती हैं तो फिर शहर में भूस्खलन एवं पेड़ गिरने जैसे घटनाएं बढ़ सकती है। 

    Hero Image

    शिमला में भारी भूस्खलन। फोटो जागऱण


    जागरण संवाददाता, शिमला। रिमझिम वर्षा के बीच शुक्रवार को राजधानी शिमला में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून की एंट्री के साथ ही शिमला में भूस्खलन का दौर भी शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह हुई वर्षा के कारण जतोग कैंट के साथ लगते हथनी की धार में भूस्खलन के कारण कारण सड़क के किनारे पार्क गाड़ी दब गई तो वहीं दूसरी ओर सड़क भी बंद हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि जिला प्रशासन ने बाद में सड़क को आजवाही के लिए बहाल कर दिया था। शिमला में सुबह से ही शुक्रवार को रिमझिम वर्षा का दौर चलता रहा। वहीं मानसून के आने से राजधानी धुंध से ढक गई है। धुंध क कारण शहर में दृश्यता भी कम हो हो गई है। ऐसे में सड़क पर वाहन चलाना भी मुश्किल हो गया है।

    मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मानूसन के आने के बाद अब शिमला में आने वाले दिनों में भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहेगा। ऐसे में अगर भारी बारिश होती हैं तो फिर शहर में भूस्खलन एवं पेड़ गिरने जैसे घटनाएं बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है ताकि किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान से बचा जा सके।

    शिमला जिला प्रशासन ने मानसून के मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा है। लोगों को नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी गई हैं। मानसून के मौसम में शिमला के साथ लगती नदियों में पहले भी लोगों के डूबने की घटनाएं पेश आ चुकी हैं।

    ऐसे में अब लोगों को सावधानी बरतने केा कहा गया है। वहीं दूसरी ओर मानूसन के मौसम में पहाड़ों में धुंध छा जाती है। इससे दृश्यता कम हो जाती है। इसके चलते लोगों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने को कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना पेश नहीं आए।