नाहन: 'एकजुट होकर पंचायत चुनाव जीतें', राजगढ़ में भाजपा की बैठक में रीना कश्यप का जोरदार आह्वान
नाहन के राजगढ़ में भाजपा मंडल की बैठक में विधायक रीना कश्यप ने कहा कि पार्टी के प्रत्येक मोर्चे की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कश्यप ने कहा कि संगठन तभी मजबूत होता है जब कार्यकर्ता जनता की समस्याओं को समझें और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ें। बैठक में विभिन्न मोर्चों के सदस्य उपस्थित रहे।

संगठन के प्रत्येक मोर्चे की भूमिका पार्टी की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण : रीना कश्यप (फोटो: जागरण)
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर के राजगढ़ में मंगलवार को भाजपा मंडल राजगढ़ के सभी मोर्चों के नव नियुक्त पदाधिकारी की बैठक विश्राम गृह राजगढ़ में सम्पन्न हुई।
भाजपा कार्यालय सचिव हर्ष आनंद ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता विधायक रीना कश्यप ने की। बैठक में भाजपा के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप ने कहा कि संगठन के प्रत्येक मोर्चे की भूमिका पार्टी की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन इसलिए है, क्योंकि यहां हर कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाती है।
विधायक ने सभी पदाधिकारियों से आगामी पंचायती राज चुनावों में एकजुटता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि संगठन तभी मजबूत बनता है। जब कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझे और उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से जोड़े।
बैठक में अनुसूचित जन जाति मोर्चा से प्रकाश ठाकुर, कुलदीप ठाकुर, अभिनंदन सिंह, क्रांति चौहान, बलविंदर, श्यामा नंद, प्रताप मेहता, गुरदयाल ठाकुर, कैलाश ठाकुर, उमा दत्त, रमेश, मदन अत्री, युवा मोर्चा से दीपक अत्री, मनीष भगनाल, मंदीप कंवर, रजत शर्मा, भूपेंद्र रापटा, राहुल चौहान, अखिल ठाकुर, भानु प्रताप, वीरेंद्र कुमार, विजेंदर कुमार, रजत, महेंद्र हब्बी, किसान मोर्चा से तपेन्द्र सिंह ठाकुर, राकेश ठाकुर, अनिल चौहान, संजय ठाकुर, विक्रम ठाकुर, सुरजीत ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, सुभाष कनाल, निखिल ठाकुर, प्रमोद कंवर, तपेन्द्र शर्मा, संजय ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से हितेश चौहान, हेमराज, जितेंद्र, कपिल, सोहन सिंह, कली राम, वीरेन्द्र जरेइक, जगमोहन सिंह, श्रवण, रजनीश , कमलेश और नरेश कुमार सहित कई सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।