हिमाचल में कृषकों की बंपर कमाई, 3685 किसानों ने धान बेचकर कमाए 36.25 करोड़ रुपये
हिमाचल प्रदेश में 3685 किसानों ने सिविल सप्लाई कारपोरेशन को 16708.94 मिट्रिक टन धान बेचा, जिसके बदले सरकार ने उन्हें 36.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया। सबसे ज्यादा धान सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बेचा गया। प्रदेश में अब तक 6000 किसान धान बेचने के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं।

हिमाचल प्रदेश में 3685 किसानों ने सिविल सप्लाई कारपोरेशन को 16708.94 मिट्रिक टन धान बेचा (फोटो: जागरण)
राजन पुंडीर, नाहन। हिमाचल प्रदेश में 3685 किसानों द्वारा 3 अक्टूबर से 11 नवंबर तक सिविल सप्लाई कारपोरेशन को 16708.94 मिट्रिक टन धान बेचा गया है। इसके बदले में प्रदेश सरकार ने 3685 किसानों को 48 घंटों के भीतर 36.25 करोड रुपए का भुगतान कर दिया है।
वही प्रदेश के 6000 किसानों ने अब तक धान बेचने के लिए सरकार के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाया है। हिमाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा जिला सिरमौर के पांवटा साहिब धान खरीद पर किसानों ने धान बेचा है।
पांवटा साहिब के 994 किसानों ने 4445.18 मिट्रिक टन धान बेचा है। धौलाकुआं केंद्र पर 742 किसानों ने 2646.38 मिट्रिक टन धान बेचा। ऊना जिला के रामपुर में 168 किसानों ने 626.40 मिट्रिक टन, जिला सोलन के बद्दी की धान मंडी में 422 किसानों ने 1673.48 में मिट्रिक टन, कांगड़ा जिला के फतेहपुर धान खरीद मंडी में 179 किसानों ने 1393.13 मिट्रिक टन बेचा है।
नालागढ़ धान खरीद मंडी में 459 किसानों ने 1374.85 मिट्रिक टन, ऊना जिला के टकारला में 181 किसानों ने 595.91 मिट्रिक टन धान सरकार को बेचा। कांगड़ा जिला के इंदौरा मिलवा धान खरीद केंद्र में 168 किसानों ने 1214.96 मिट्रिक टन तथा नगरोटा बगवां में 16 किसानों ने 53.59 मिट्रिक टन धान बेचा।
कांगड़ा जिला के रियाली धान खरीद केंद्र पर 200 किसानों ने 1496.36 मिट्रिक टन और ऊना जिला के टकारला में 160 किसानों ने 1188.71 में मिट्रिक टन धान सिविल सप्लाई कारपोरेशन को बेचा। उधर हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य आपूर्ति निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश कुमार नड्डा ने 3685 किसानों से 16708.94 मिट्रिक टन धान खरीद की पुष्टि की है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।