Arjuna Award 2023: हिमाचल की कबड्डी स्टार को मिलेगा देश का दूसरा बड़ा खेल पुरस्कार, अर्जुन अवॉर्ड से नवाजी जाएंगी रितु नेगी
Arjuna Award to Ritu Negi हिमाचल के सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र शिरोग की बेटी व भारतीय महिला कबड्डी (Indian women kabaddi) टीम की कप्तान रित ...और पढ़ें

राजन पुंडीर, नाहन। Himachal Pradesh News: हिमाचल के सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र शिरोग की बेटी व भारतीय महिला कबड्डी (Indian women kabaddi) टीम की कप्तान रितु नेगी को अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award 2023) के लिए चुना गया है।
उनके चयन से जिला सिरमौर में खुशी की लहर है। बता दें कि रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीन में आयोजित हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।
अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुनी गईं रितु नेगी
रितु नेगी ने चीन में भारत का दमखम दिखाया था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया था। खेल मंत्रालय की ओर से बुधवार को 2023 के अर्जुन अवॉर्ड की घोषणा हुई। जिसमें रितु नेगी का नाम भी शामिल है।
दैनिक जागरण संवाददाता से दूरभाष पर हुई बातचीत में भारतीय टीम की कप्तान रितु नेगी ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड (Arjuna Award to Ritu Negi) जितना प्रत्येक खिलाड़ी का सपना होता है। प्रत्येक खिलाड़ी को अपने अपने खेल में जीत के लिए भरपूर कोशिश करनी चाहिए।
.jpg)
9 जनवरी 2024 को होगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का आयोजन
रितु नेगी ने कहा कि अर्जुन अवॉर्ड की सूचना मिलने से वह और उसके परिजन बहुत खुश हैं। बता दें कि रितु नेगी इन दिनों अपने मायके शिरोग गांव में आई हुई है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए विशेष आयोजन 9 जनवरी 2024 को होना है।
रितु ने जिताया गोल्ड से लेकर सिल्वर तक हर मेडल
रितु नेगी के नेतृत्व में वर्ष 2008 सीनियर नेशनल वीमेन कबड्डी में गोल्ड मेडल, एशियन गेम्स 2011 में जूनियर महिला गेम्स में भी भारत को गोल्ड मेडल जीता हैं।
.jpg)
वर्ष 2012 में सीनियर नेशनल वीमेन कबड्डी में गोल्ड मेडल वर्ष, 2013 में सीनियर नेशनल कबड्डी वूमेन में गोल्ड मेडल, वर्ष 2015, 16, 17 में नेशनल वूमेन कबड्डी में गोल्ड मेडल, वर्ष 2018 में सीनियर नेशनल वीमेन कबड्डी में सिल्वर मेडल, वर्ष 2019 सीनियर नेशनल वीमेन में गोल्ड मेडल जीता है।
यह भी पढ़ें- CM Sukhwinder Sukhu News: दुबई से वापस लौटे CM सुक्खू, कांग्रेस नेता की शादी में होंगे शामिल; पढ़ें पूरा शेड्यूल
मेडल्स से भरी है रितु नेगी की टीम की झोली
नेशनल गेम्स में गोल्ड मेडल 2007 व 2009 जूनियर नेशनल में गोल्ड मेडल ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी 2011 में गोल्ड मेडल जीता हैं। 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियन गेम्स में बतौर रेडर खेलते हुए रितु ने रजत पदक दिलाया था।
.jpg)
नेपाल में वर्ष 2019 में आयोजित एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम की सदस्य भी रितु नेगी रही है। रितु नेगी ने कबड्डी का प्रशिक्षण बिलासपुर स्थित साइ स्पोर्ट्स हॉस्टल से लिया है, वर्तमान में रितु नेगी रेलवे में कार्यरत हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।