Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Anshika Murder Case: साल 2023 में लव मैरिज, 2024 में तलाक और 2025 में फिर शादी, दो साल तक ऐसे रही अंशिका की जिदंगी

    Updated: Sat, 27 Sep 2025 09:09 AM (IST)

    ऊना के बंगाणा में अंशिका और प्रवेश कुमार की दोस्ती प्यार में बदल गई लेकिन परिवार की असहमति के कारण तनाव बना रहा। 2024 में तलाक के बावजूद उनके संबंध बने रहे और उन्होंने मई 2025 में फिर से शादी कर ली। जब अंशिका की गर्भावस्था का पता चला तो परिवारों ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला किया। हालांकि प्रवेश को गर्भपात की जानकारी मिलने पर विवाद हुआ

    Hero Image
    Anshika Murder Case: साल 2023 में लव मैरिज, 2024 में तलाक और 2025 में फिर शादी (File Photo)

    संवाद सहयोगी, ऊना। बंगाणा उपमंडल के गांव बैरियां मंझड़ की अंशिका व भिंडला निवासी फौजी प्रवेश कुमार की दोस्ती पांच वर्ष पूर्व हुई थी जो प्यार में बदली।

    मृतका की मां द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में कहा गया है कि दोनों ने स्वजनों की सहमति के बिना वर्ष 2023 में कोर्ट मैरिज की।

    इस पर दोनों के परिवारों ने आपत्ति जताई और इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। इस तनाव के बीच 2024 में दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बावजूद दोनों में संबंध बने रहे। दोनों ने मई 2025 में नोटरी के सामने शादी कर ली। इस पर फिर से विवाद शुरू हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान अंशिका के गर्भवती होने की बात उसकी माता को पता लगी तो उन्होंने प्रवेश के परिवार से बात करके दोनों की शादी 24 सितंबर को हिंदू रीति-रिवाज से करने की बात की।

    अंशिका के परिवार ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थीं। 22 सितंबर की रात जम्मू से लौटे प्रवेश ने अंशिका से फोन पर बात की। इसी दौरान उसे पता चला कि अंशिका ने गर्भपात नहीं करवाया है। इस बात को लेकर विवाद अंशिका की मौत का कारण बना।

    अंशिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार चाचा-भतीजे को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने प्रवेश कुमार व उसके चाचा संजीव कुमार को 30 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपितों से वारदात की पूरी सच्चाई के बारे में पूछताछ की जाएगी।

    पुलिस ने हत्या में प्रयोग किया हथियार भी बरामद करना है। बंगाणा के बैरियां मंझड़ गांव की 24 वर्षीय अंशिका का शव 23 सितंबर को घर से 500 मीटर दूर पुली के नीचे अधजली अवस्था में मिला था।

    मृतका की मां की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपित संजीव कुमार को 24 सितंबर को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य आरोपित प्रवेश कुमार को 25 सितंबर को जम्मू में उसकी यूनिट से गिरफ्तार किया था। एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपितों से कड़ाई से पूछताछ की जाएगी।