Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जेंटीना के विरुद्ध महिला हॉकी सीरीज 2-2 से ड्रॉ, भारतीय टीम की शानदार वापसी

    Updated: Sat, 18 Apr 2026 08:52 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के विरुद्ध खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर की। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भारतीय महिलाओं ने की जोरदार वापसी।

    ब्यूनस आयर्स, पीटीआई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना के विरुद्ध खराब शुरुआत के बाद शानदार वापसी करते हुए आखिरी दो मैच जीतकर सीरीज 2-2 से बराबर की। दौरे की शुरुआत 13 अप्रैल को पहले मैच से हुई जिसमें अर्जेंटीना ने 4-2 से जीत दर्ज की। भारत के लिए नवनीत कौर (22वां मिनट) और अन्नु (29वां मिनट) ने गोल दागे जबकि मेजबान टीम के लिए मारिया एमिलिया लारसन (11वां), विक्टोरिया ग्रानाटो (18वां) ने एक एक और जूलिएटा जांकुनास (42वां और 55वां) ने दो गोल किये।

    दूसरा मैच 14 अप्रैल को खेला गया जिसमें अर्जेंटीना 2-1 से विजयी रही। भारत के लिए एकमात्र गोल 22वें मिनट में इशिका ने किया जबकि अर्जेंटीना के लिए आगस्टिना गोर्जेलानी ने 34वें और 48वें मिनट में गोल किए। तीसरा मैच 16 अप्रैल को खेला गया जिसे 2-1 से जीतकर भारत ने वापसी की।

    भारत के लिए नवनीत कौर (26वां) और नेहा (37वां) ने गोल किये जबकि अर्जेंटीना के लिए एकमात्र गोल आगस्टिना ने 52वें मिनट में दागा। सीरीज का आखिरी मैच 17 अप्रैल को खेला गया जिसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं। भारतीय डिफेंडरों ने अर्जेंटीना को कोई मौका नहीं दिया। भारत ने शूटआउट में 3-2 से जीत दर्ज की।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा की बेटी नवनीत कौर बनीं भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान, 206 मैचों का अनुभव आएगा काम

    यह भी पढ़ें- हॉकी इंडिया ने 24 सदस्यीय टीम का किया एलान, अर्जेंटीना दौरे के लिए दीपिका-सविता की वापसी

    खबरें और भी