आशीष की हैट्रिक की बदौलत भारत ने मेंस अंडर-18 एशिया कप में जीता सोना, फाइनल में जापान को रौंदा
अंडर-18 एशिया कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। ...और पढ़ें

इमेज: Asian Hockey Federation
HighLights
भारत ने जापान को 4-1 से हराया
आशीष ने 3-केतन ने 1 गोल किया
जापान से नुमादा गाकू ने 1 गोल दागा
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के काकामीगाहारा में खेले गए अंडर-18 एशिया कप 2026 के फाइनल में शुक्रवार को भारतीय अंडर-18 मेंस हॉकी टीम ने मेजबान जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। आशीष तानी पूर्ति (2', 28', 34') ने हैट्रिक लगाई।
कप्तान केतन कुशवाहा (30') ने भी एक गोल दागा। भारत ने मेजबान टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। नुमादा गाकू (52') ने जापान की ओर से एकमात्र गोल दागा।
𝐋𝐄𝐓'𝐒 𝐊𝐄𝐄𝐏 𝐓𝐇𝐄 𝐏𝐀𝐑𝐓𝐘 𝐆𝐎𝐈𝐍𝐆! 🇮🇳🏆
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026
The perfect ending to a remarkable journey as the Indian Men's U18 Team defeated Japan 4-1 in the U18 Asia Cup 2026 Final to be crowned Champions. 💙✨#HockeyIndia #IndiaKaGame #U18AsiaCup2026 @imsardarsingh8 pic.twitter.com/Ctmw144VIA
प्लेयर्स पर पैसों की बारिश
हॉकी इंडिया ने स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। हॉकी इंडिया ने कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय अंडर-18 महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 1 लाख रुपये और सहायक स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार देने की भी घोषणा की।
दूसरे मिनट में दागा गोल
भारत ने मैच की शुरुआत में ही अपना दबदबा कायम कर लिया और पहले 90 सेकंड के भीतर ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया। आशीष तानी पूर्ति दूसरे मिनट ने शानदार फिनिशिंग करते हुए भारत को शुरुआती बढ़त दिला दी। जापान ने दूसरे क्वार्टर में अपनी पकड़ मजबूत की और चार बार पेनल्टी कॉर्नर के अंदर घुसकर भारत को चुनौती दी, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति पूरे समय डटी रही और पहला क्वार्टर 1-0 की बढ़त के साथ समाप्त हुआ।
दूसरे क्वार्टर में मेजबान टीम के लगातार दबाव के बावजूद भारत ने अपनी बढ़त को और मजबूत किया। जापान ने अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और खतरनाक नजर आया, लेकिन बराबरी का गोल उनके हाथ नहीं लगा।
𝐓𝐇𝐄𝐒𝐄 𝐌𝐎𝐌𝐄𝐍𝐓𝐒 𝐖𝐈𝐋𝐋 𝐋𝐈𝐕𝐄 𝐅𝐎𝐑𝐄𝐕𝐄𝐑 📸💙🏆
— Hockey India (@TheHockeyIndia) June 6, 2026
The smiles, the celebrations, the pride of wearing the Tricolour.
Here are the snapshots from a historic evening as India defeated Japan 4-1 to become Men's U18 Asia Cup 2026 Champions. 🇮🇳✨#HockeyIndia… pic.twitter.com/yovsa32msQ
हाफ टाइम तक 3 गोल
भारत ने 28वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। आशीष तानी पूर्ति ने एक बार फिर शानदार खेल दिखाते हुए जोरदार शॉट लगाकर स्कोर 2-0 कर दिया। प्रहलाद राजभर ने खतरनाक क्षेत्र में गेंद छीनी, तेजी से आगे बढ़े और कप्तान केतन कुशवाहा (30वें मिनट) को पास दिया, जिन्होंने आसानी से गोल दागकर हाफ टाइम तक भारत को 3-0 की बढ़त दिला दी।
आशीष रहे मैच के हीरो
तीसरे क्वार्टर में भी भारत का आक्रामक खेल जारी रहा। वरिंदर सिंह की शानदार दौड़ के चलते एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और आशीष तानी पूर्ति ने 34वें मिनट में सटीक फिनिश के साथ अपनी हैट्रिक पूरी करते हुए भारत को 4-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।
खबरें और भी
जापान ने अंतिम क्वार्टर में कड़ा संघर्ष किया और 52वें मिनट में नुमादा गाकू ने पेनल्टी किक को गोल में बदलकर स्कोर 4-1 कर दिया। आशीष तानी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
A splendid accomplishment by our young hockey players!
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2026
Congratulations to the Indian Men’s U18 Hockey Team on winning the Men’s U18 Asia Cup 2026. The team displayed exceptional skill and teamwork throughout the tournament, culminating in a memorable victory in the final. This… pic.twitter.com/w5xIVAvN13
यह भी पढ़ें- U18 Mens Asia Cup: सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह