Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Asia Cup Hockey: हॉकी एशिया कप 2025 के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तान की टीम?

    Updated: Wed, 14 May 2025 04:40 PM (IST)

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद इस साल भारत के बिहार में आयोजित होने वाले हॉकी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की भागीदारी पर संशय है। राष्ट्रीय महासंघ सरकार के परामर्श का इंतजार कर रहा है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। टूर्नामेंट 27 अगस्त से 7 सितंबर तक खेली जाएगी।

    Hero Image
    हॉकी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान की भागीदारी पर सवालिया निशान। फाइल फोटो

     स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। पाकिस्तान ने सीमावर्ती भारतीय इलाकों में गोलीबारी की। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी कार्रवाई की। बाद में दोनों देशों के बीच सीजफायर पर सहमति बनी। अब ऐसे में बिहार में आयोजित होने वाले हॉकी एशिया कप 2025 में पाकिस्तान टीम की भागीदारी पर संशय है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय महासंघ सरकार के परामर्श का इंतजार कर रहा है, लेकिन पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच व्याप्त तनाव के कारण इस साल भारत में होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पाकिस्तान की भागीदारी पर गंभीर संदेह है। एशिया कप का आयोजन 27 अगस्त से 7 सितम्बर तक बिहार के राजगीर में किया जाएगा।

    ये देश लेंगे हिस्सा

    मेजबान भारत, पाकिस्तान, जापान, कोरिया, चीन, मलेशिया, ओमान और चीनी ताइपे इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता के 12वें संस्करण में भाग लेंगे, जो अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट है।

    ऑपरेशन सिंदुर के बाद बदले हालात

    हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने पीटीआई से कहा, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी लेकिन हम इस मुद्दे पर सरकार के निर्देशों का पालन करेंगे, जैसा कि पहले भी होता रहा है। हम अभी कुछ भी भविष्यवाणी नहीं कर सकते, विशेषकर हाल ही में पहलगाम में हुए बर्बर हमले और उसके बाद भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद।

    2016 में भी भारत नहीं आया था पाकिस्तान

    गौरतलब हो कि 2016 जूनियर विश्व कप में भी पाकिस्तान ने हिस्सा नहीं लिया था। यह पठानकोट वायुसेना अड्डे पर आतंकवादी हमले के कुछ महीने बाद आयोजित किया गया था। उस प्रतियोगिता में मलेशिया ने पाकिस्तानी टीम का स्थान लिया था।वर्तमान परिदृश्य ने 28 नवंबर से 10 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होने वाले आगामी जूनियर विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है।

    दक्षिण कोरिया है डिफेंडिंग चैंपियन

    बता दें कि एशिया कप का महत्व बहुत अधिक है, क्योंकि यह विश्व कप क्वालीफायर है, जिसके विजेता को अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए सीधा स्थान मिलेगा, जो 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम के शहर वावरे और नीदरलैंड के एम्सटेलवीन में आयोजित किया जाएगा। पांच बार की विजेता दक्षिण कोरिया डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि भारत और पाकिस्तान दोनों अपना चौथा एशिया कप खिताब जीतने की कोशिश में हैं।

    यह भी पढ़ें- लगातार चार हार के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की वापसी, ऑस्‍ट्रेलिया को दी मात