Asia Cup Hockey: भारत के एशिया कप हॉकी चैंपियन बनने पर PM Modi ने दी बधाई, कोच गंभीर का भी रिएक्शन वायरल
Asia Cup Hockey एशिया पुरुष हॉकी में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को हराकर खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर खेल परिसर में पांच बार की विजेता कोरिया को 4-1 से हराकर मेजबान देश ने चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के साथ ही भारत ने 2026 हॉकी विश्व कप का टिकट हासिल कर लिया। वहीं 8 साल का सूखा खत्म करते हुए ये ट्रॉफी जीती।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India Asia Cup Hockey Winner: एशिया कप हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम ने कोरिया को हराकर खिताब जीत लिया। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मैच में भारतीय हॉकी टीम ने 4-1 के अंतर से साउथ कोरिया को पटखनी दी। इस जीत के साथ ही टीम ने अगले साल यानी 2026 में बेल्जियम और नीदरलैंड्स द्वारा संयुक्त मेजबानी में आयोजित होने वाली विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
चीन को 7-0 से रौंद कर यहां पहुंची इंडिया ने कोरिया (India vs Korea Hockey) के खिलाफ 4-1 की बड़ी जीत हासिल की। यह चौथी बार है जब भारत ने एशिया कप का खिताब जीता है।
इससे पहले साल 2003, 2007 और 2017 में चैंपियन बना था। ऐसे में इंडिया के हॉकी एशिया कप चैंपियन बनने के बाद पीएम मोदी से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर के रिएक्शन सामने आए हैं।
PM Modi ने भारतीय हॉकी टीम को दी बधाई
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi Hockey Asia Cup 2025) ने एशिया कप 2025 में भारत की पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा,
"हमारी पुरुष हॉकी टीम को एशिया कप 2025 में शानदार जीत के लिए बधाई! यह जीत और भी खास है क्योंकि टीम ने मौजूदा चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराया है। यह भारतीय हॉकी और भारतीय खेलों के लिए गर्व का पल है। हमारी टीम यूं ही नई ऊंचाइयां हासिल करती रहे और देश का नाम रोशन करें।"
Congratulations to our Men’s Hockey Team for their splendid win in the Asia Cup 2025 held in Rajgir, Bihar. This win is even more special because they have defeated the defending champions, South Korea!
This is a proud moment for Indian hockey and Indian sports. May our players… pic.twitter.com/zjEexa2gCN
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2025
मनसुख मांडविया हुए गदगद
युवा मामलों और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा,
"शानदार प्रदर्शन! भारतीय हॉकी टीम को कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप का खिताब जीतने पर हार्दिक बधाई। आपने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाकर मिसाल कायम की है। सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।"
Congratulations to our Men’s Hockey Team for their splendid win in the Asia Cup 2025 held in Rajgir, Bihar. This win is even more special because they have defeated the defending champions, South Korea!
This is a proud moment for Indian hockey and Indian sports. May our players… pic.twitter.com/zjEexa2gCN
— Narendra Modi (@narendramodi) September 7, 2025अद्भुत प्रदर्शन!
राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया, सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/DCZQfuNpjs
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 7, 2025
कोच गंभीर का सामने आया रिएक्शन
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी भारतीय हॉकी टीम की सराहना की। उन्होंने एक्स पर लिखा, "शाबाश लड़कों! गजब का प्रदर्शन।"
Well done boys! Sensational! #Hockey #AsiaCup 🇮🇳 pic.twitter.com/ij5p0i8Wyp
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 7, 2025
यह भी पढ़ें- Hockey Asia Cup 2025: भारत की जीत में छाया बिहार का खिलाड़ी, मलेशिया के खिलाफ दागा था गोल
यह भी पढ़ें- India vs Korea Hockey Final: भारत ने हासिल किया हॉकी वर्ल्ड कप का टिकट, कोरिया को 4-1 हराकर 8 साल बाद जीता एशिया कप
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।