FIH Hockey Pro League: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में रोमांच की सारी हदें हार, भारत को मिली मैच में हार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग मैच में इंग्लैंड से पेनाल्टी शूटआउट में 1-4 से हार गई। नियमित समय में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं, जिसमें द ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम (फोटो: हॉकी इंडिया)
HighLights
भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग में इंग्लैंड से हारी
पेनाल्टी शूटआउट में इंग्लैंड ने भारत को 4-1 से शिकस्त दी
नियमित समय में दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर रहीं
पीटीआई, लंदन। एफआईएच प्रो लीग मैच में गुरुवार रात भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेनाल्टी शूटआउट में इंग्लैंड से 1-4 से हार गई। मुकाबले में रेगुलर समय में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थीं, जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट से जीत-हार का निर्णय हुआ।
मैच में भारत के लिए दिलप्रीत सिंह ने शानदार दो गोल (10वें और 58वें मिनट में) किए, जबकि इंग्लैंड के लिए डेविड गुडफील्ड (29वें मिनट में) और निकोलस बांडुरक (56वें मिनट में) ने गोल किए। बाद में शूटआउट में मेजबान टीम के लिए थॉमस सोर्सबी, जेम्स एल्बरी और कप्तान जैकरी वालेस ने अपने मौके को गोल में बदला।
भारत को पेनाल्टी शूटआउट में मिली हार
इसके अलावा एक मौके पर पेनाल्टी स्ट्रोक मिला, जिसे भी वालेस ने गोल में बदला। वहीं भारत के लिए शूटआउट में एकमात्र गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने किया। इससे पहले रेगुलर खेल के दौरान पहला हाफ रोमांचक रहा, क्योंकि दोनों टीमों ने गोल किए और कुछ मौके भी बनाए।
भारत ने पहले क्वार्टर में अच्छी शुरुआत की और जल्द ही एक पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया। हालांकि, कप्तान हरमनप्रीत सिंह के ड्रैग-फ्लिक को इंग्लैंड के गोलकीपर जेम्स माजारेलो ने रोक लिया। इंग्लैंड को भी पांचवें मिनट में दूसरी तरफ पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन बांडुरक के प्रयास को भारतीय डिफेंस ने रोक दिया।