Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIH Women’s Nations Cup: भारतीय महिलाओं ने दिखाया रोद्र रूप, चिली को 6-0 से पटक फाइनल में बनाई जगह

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 03:30 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चिली को 6-0 से हराकर एफआईएच नेशंस कप के फाइनल में जगह बनाई है। नवनीत कौर और दीपिका ने दो-दो गोल किए, ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भारतीय महिला हॉकी टीम ने चिली को 6-0 से हराया।

    2. टीम इंडिया ने एफआईएच नेशंस कप फाइनल में जगह बनाई।

    3. नवनीत कौर और दीपिका ने दो-दो गोल कर जीत दिलाई।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चिली को 6-0 से मात देकर एफआईएच नेशंस कप के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया की कप्तान सलिमा टेटे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

    भारत के लिए नवनीत कौर और दीपिका ने दो-दो गोल किए। वहीं, नेहा और ऋतुजा डाडोसा पिसाल ने एक-एक गोल करते हुए भारत की जीत में अहम रोल निभाया। कप्तान को उनके ऑलराउंड खेल के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब फाइनल में भारत का सामना अमेरिका और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच की विजेता से होगा।

    शुरुआत से ही दिखाया दबदबा

    भारत ने शुरुआत से ही अपना दबदबा दिखाया और छठे मिनट में ही पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर दिया। ये गोल नवनीत ने किया। 13वें मिनट में भारत ने फिर अटैक किया और कप्तान सलिमा ने भागते हुए खाली खड़ी नवनीत को पास दिया। नवनीत ने अपना दूसरा गोल करने का मौका नहीं छोड़ा और आसानी से गेंद को नेट में डिफलेक्ट कर दिया।

    ड्रेगफिल्कर दीपिका ने 14वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 3-0 कर दिया और पहले क्वार्टर का अंत इसी स्कोर के साथ हुआ। दूसरे क्वार्टर में दीपिका ने एक और गोल कर दिया। 18वें मिनट में दीपिका ने सेट पीस पर गोल कर भारत का स्कोर 4-0 कर दिया। दूसरे क्वार्टर का अंत इसी स्कोर के साथ हुआ जिससे चिली पर अब अगले दो क्वार्टर में वापसी का दबाव बढ़ गया था।

    खबरें और भी

    कायम रखा दबदबा

    दूसरे हाफ में भारत ने कोई कमी नहीं छोड़ी और अपना दबदबा कायम रखा। तीसरे क्वार्टर में दो मिनट का ही समय हुआ था कि भारत के हिस्से पांचवां गोल आ गया। इस बार गोलशीट पर नाम नेहा का था। ये गोल उन्होंने पेनाल्टी कॉर्नर पर किया। ऋतुजा ने 39वें मिनट में ओपन प्ले में शानदार रिवर्स हिट लगाकर गेंद को नेट में डाला अपना खाता खोला और भारत के लिए छठा गोल कर दिया।

    चिली टीम ने आखिरी क्वार्टर में कुछ अच्छे प्रयास किए, लेकिन भारतीय गोलकीपर सविता ने शानदार बचाव करते हुए उसके कॉलम में गोल नहीं आने दिए।

    यह भी पढ़ें- FIH Hockey Pro League: जुगराज सिंह के 100वें मैच को स्‍पेशल नहीं बना सकी भारतीय टीम, जर्मनी से कड़े मैच में मिली शिकस्‍त

    यह भी पढ़ें- मनप्रीत सिंह ने टीम इंडिया के लिए बनाया बड़ा कीर्तिमान, भारतीय हॉकी के बन गए नए 'किंग'