Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीए पंकज के साथ परिणय सूत्र में बंधी पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल, दिग्गजों हस्तियां रहीं मौजूद

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 11:23 PM (IST)

    रानी रामपाल के पिता रामपाल ने बीमार होने के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर ही सभी रस्में पूरी की। शादी में कई बार ऐसा समय आया कि लाडली बेटी पिता को व्हीलचेयर पर देख मायूस दिखी। इस शादी में कई खेल हस्तियों ने हिस्सा लिया। 

    Hero Image

    रानी रामपाल ने की शादी। फोटो- सोशल मीडिया

    जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और पद्मश्री रानी रामपाल रविवार को सीए पंकज के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। शादी समारोह कुरुक्षेत्र पिपली रोड पर एक निजी मैरिज पैलेस में हुआ। इसमें खेल प्रेमियों के साथ कई अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रानी रामपाल के पिता रामपाल ने बीमार होने के कारण व्हीलचेयर पर बैठकर ही सभी रस्में पूरी की। शादी में कई बार ऐसा समय आया कि लाडली बेटी पिता को व्हीलचेयर पर देख मायूस दिखी। इस शादी में कई खेल हस्तियों ने हिस्सा लिया।

    शाहबाद के माडल टाउन निवासी रानी ने सीए पंकज के साथ सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की। दोपहर को बारात पहुंची उसके बाद वरमाला की रस्म जोर-शोर से की गई। दोपहर बाद हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी की सभी रस्में संपन्न हुईं।

    व्हीलचेयर पर पिता को देखकर हुई आंखें नम

    रानी के पिता रामपाल को जैसे ही शादी समारोह के बीच व्हीलचेयर पर लाया गया। उन्हें देखकर बेटी रानी की आंखें नम हो गईं। उसके बाद पिता ने जहां नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। वहीं व्हीलचेयर पर ही शादी की सभी रस्में निभाई।

    गौरतलब है कि रानी रामपाल भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान हैं। अभी वे इंटरनेट मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। रानी रामपाल को शादी की बधाई देने के लिए कई खेल सितारे पहुंचे। इनमें भारतीय टीम के कोच हरिंद्र सिंह, पूर्व कप्तान पद्मश्री सरदार सिंह, द्रोणाचार्य अवार्डी प्रीतम सिवाच, भीम अवार्डी सुमन बाला, ओलंपियन संजीव कुमार, गुरबाज सिंह व हॉकी कोच मीनाक्षी भी पहुंचीं।