Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जर्मनी ने मेंस FIH हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया, छठी टीम बनी

    यूरो हॉकी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने के बाद जर्मनी ने FIH हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड 2026 के लिए क्वालीफाई किया। जर्मनी फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ेगा। इस आयोजन के मेजबान के रूप में नीदरलैंड पहले से ही आगामी विश्व कप में जगह पक्‍की कर चुका है। इससे जर्मनी को यूरोप से हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 के लिए सीधे क्वालीफाई स्थान मिल जाएगा।

    By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Fri, 15 Aug 2025 10:40 PM (IST)
    Hero Image
    जर्मनी हॉकी टीम ने जगह की पक्‍की। इमेज- एक्‍स

     स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। यूरो हॉकी चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में पहुंचने के बाद जर्मनी ने आगामी FIH हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जर्मनी फाइनल में नीदरलैंड से भिड़ेगा।

    इस आयोजन के मेजबान के रूप में नीदरलैंड पहले से ही आगामी विश्व कप में जगह पक्‍की कर चुका है। इससे जर्मनी को यूरोप से हॉकी विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 के लिए सीधे क्वालीफाई स्थान मिल जाएगा।

    शानदार हुआ था आगाज

    जर्मनी ने अपने यूरो हॉकी अभियान की शुरुआत मोंचेनग्लैडबैक में अपने घरेलू मैदान पर पूल बी में फ्रांस के खिलाफ एक शानदार मैच से की। मैच के आखिरी 10 मिनट तक फ्रांस 2 गोल की बढ़त बनाए हुए था, लेकिन जस्टस वीगैंड के 2 और गोंजालो पेइलाट के 1 गोल की बदौलत मेजबान टीम ने वापसी की और 3 अंक हासिल कर लिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 1-1 से कड़ा मुकाबला ड्रॉ रहा, जिससे जर्मनी पूल बी में मजबूती से आगे निकल गया। पोलैंड के खिलाफ अपने आखिरी पूल मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे 10-0 से जीत लिया, होनामास ने पूल में दूसरे स्थान पर रहे फ्रांस को पछाड़कर, तालिका में टॉप स्थान हासिल कर लिया।

    स्‍पेन से हुई टक्‍कर

    दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी का सामना स्पेन से हुआ था। लगभग एक महीने पहले स्पेन ने बर्लिन में सीजन के अपने आखिरी दो मैचों में होनामास को जीत से वंचित करके FIH हॉकी प्रो लीग सीजन के अंत में जर्मनी को हराकर विश्व कप क्वालीफिकेशन में जगह बनाई थी।

    हालांकि, इस बार जर्मनी ने रेड स्टिक्स पर बाजी पलट दी। होनामास पूरे मैच में बढ़त बनाए हुए थे और उन्होंने पहले क्वार्टर में 2 गोल दागे। हालांकि उन्होंने दूसरे क्वार्टर में एक गोल गंवाया, जिससे हाफ-टाइम तक स्कोर 2-1 हो गया। उन्होंने आखिरी क्वार्टर में स्कोरशीट पर तीसरा और चौथा गोल भी जोड़ दिया, जिससे स्पेन को वापसी का कोई मौका नहीं मिला।

    बहुत खुशी हो रही

    FIH के प्रमुख आयोजन के लिए जर्मनी के क्वालीफिकेशन पर कमेंट करते हुए जस्टस वीगांड ने कहा, "विश्व कप के लिए क्वालीफाई करके बहुत खुश हूं। स्पेन के खिलाफ FIH हॉकी प्रो लीग मैच के बाद हम थोड़े निराश थे। आज रात अपने घरेलू दर्शकों के सामने यह मैच जीतना और विश्व कप और यूरो हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करना एक खास एहसास है। उम्मीद है कि हम नीदरलैंड के खिलाफ फाइनल जीतेंगे।"

    जर्मनी 2026 FIH हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली छठी मेंस टीम बन गई है। बेल्जियम और नीदरलैंड्स को इस आयोजन की मेजबानी के कारण सीधे क्वालीफिकेशन मिला है। ऑस्ट्रेलिया और स्पेन ने FIH हॉकी प्रो लीग के पिछले दो संस्करणों के माध्यम से क्वालीफाई किया है। अर्जेंटीना ने हाल ही में पैन अमेरिकन कप जीतकर अपनी योग्यता सुनिश्चित की है।

    यह भी पढ़ें- Vece Paes Died: लिएंडर पेस के पिता वेस का निधन, हॉकी टीम को दिलाया था ओलंपिक मेडल; शोक में खेल जगत

    यह भी पढ़ें- कौन थे DR. Vece Paes, जिन्होंने 1972 म्‍यूनिख ओलंपिक्‍स में किया कमाल; भारतीय खेल में इसलिए रहे बड़ा नाम