Hockey India Awards: हार्दिक-नवनीत बने सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी, जफर इकबाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
हॉकी इंडिया के आठवें सालाना पुरस्कारों में हार्दिक सिंह और नवनीत कौर को 2025 के सर्वश्रेष्ठ पुरुष व महिला खिलाड़ी का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार मिला, ...और पढ़ें

हार्दिक और नवनीत को मिले अवॉर्ड

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली: मिडफील्डर हार्दिक सिंह और अनुभवी फॉरवर्ड नवनीत कौर को आठवें सालाना पुरस्कारों में वर्ष 2025 के सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरुष खिलाड़ी का हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार दिया गया। दोनों खिलाड़ियों को पुरस्कार के तौर पर 20 लाख रुपये का चेक दिया गया।
इसके साथ ही 1980 मास्को ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रहे जफर इकबाल को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से नवाजा गया। जफर इकबाल ने इस मौके पर कहा कि, "मैं चाहता हूं कि भारतीय हॉकी टीम फिर से ओलंपिक चैंपियन बने। ओलंपिक और विश्व कप जीतना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे टीम पर पूरा यकीन है कि हम फिर स्वर्ण पदक जीतेंगे।"
बलजीत सिंह को भी मिला पुरस्कार
वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का बलजीत सिंह पुरस्कार बिछू देवी खारीबम को दिया गया जबकि हॉकी इंडिया परगट सिंह सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर का पुरस्कार संजय ने जीता। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर का अजित पाल सिंह पुरस्कार सुमित को और सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड का धनराज पिल्लै पुरस्कार सुखजीत सिंह को मिला। सभी खिलाडि़यों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
जूनियर खिलाड़ियों को मिले अवॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ अंडर-21 खिलाड़ी का जुगराज सिंह पुरस्कार (पुरुष) चेन्नई में पिछले साल एफआईएच जूनियर विश्व कप में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह को दिया गया। वहीं महिला श्रेणी में असुंथा लाकड़ा सर्वश्रेष्ठ उदीयमान खिलाड़ी का पुरस्कार साक्षी राणा को मिला। खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने खिलाडि़यों को पुरस्कार देने के बाद कहा कि पिछले दस साल में भारत में खेलों की संस्कृति बनी है और नया इकोसिस्टम तैयार हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक 2036 की मेजबानी की भारत की आकांक्षाओं को देश में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन से बल मिलेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।