Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    FIH Pro League: हरमनप्रीत सिंह की वापसी, हॉकी प्रो लीग में करेंगे भारतीय टीम की कप्‍तानी

    Updated: Wed, 27 May 2026 10:44 PM (IST)

    हरमनप्रीत सिंह की भारतीय टीम में कप्‍तान के रूप में वापसी हुई है। अगले महीने एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में टीम की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। ...और पढ़ें

    हरमनप्रीत सिंह

    हरमनप्रीत सिंह

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    प्रेट्र, नई दिल्ली। शानदार ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगले महीने होने वाली एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की कप्तानी करने के लिए बुधवार को वापसी हुई है।

    एफआईएच प्रो लीग अगस्त में होने वाले विश्व कप से पहले तैयारी के लिए एक अहम टूर्नामेंट होगा। हरमनप्रीत ने निजी कारणों का हवाला देते हुए फरवरी में प्रो लीग का होबार्ट चरण नहीं खेला था।

    भारतीय टीम सात से नौ जून तक ट्रेनिंग और एक मैत्री मैच के लिए ब्रसेल्स जाएगी। इस संक्षिप्त शिविर के बाद भारतीय टीम प्रो लीग के मुकाबलों के लिए 10 जून से नीदरलैंड्स के राटरडैम में रहेगी।

    टीम:

    गोलकीपर - मोहित होनेनाहल्ली शशिकुमार, सूरज करकेरा।

    डिफेंडर - हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, सुमित, संजय, यशदीप सिवाच, अमनदीप लाकड़ा, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह।

    मिडफील्डर - हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद, रबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम।

    फॉरवर्ड - मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, अभिषेक, आदित्य अर्जुन लालागे, दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्थी।

    यह भी पढ़ें- विश्व कप की तैयारियों के लिए अहम है HIL, कप्तान हरमनप्रीत सिंह का बयान

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर कराई बेइज्‍जती, हॉकी खिलाड़ियों ने बकाया भुगतान को लेकर की शिकायत