Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यौन शोषण के आरोपों के बाद जूनियर हॉकी टीम के कोच हुए बर्खास्त; इस महिला को सौंपी गई कमान

    Updated: Sat, 16 May 2026 09:02 PM (IST)

    भारतीय पुरुष सब-जूनियर हॉकी टीम के कोचिंग स्टाफ सदस्य सुधीर गोल्ला को यौन दुराचार के आरोपों के बाद राष्ट्रीय शिविर से हटा दिया गया है। यह घटना पिछले छ ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    हॉकी

    HighLights

    1. भारतीय सब-जूनियर हॉकी टीम के कोच पर यौन दुराचार के आरोप

    2. आरोपों के बाद सुधीर गोल्ला को राष्ट्रीय शिविर से हटाया गया

    3. छह महीने में भारतीय हॉकी में चौथी सुरक्षा संबंधी चिंता

    आईएएनएस, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया में एक और विवाद सामने आया है। भारतीय पुरुष सब-जूनियर टीम के कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य को यौन दुराचार के आरोपों के बाद भोपाल में चल रहे राष्ट्रीय शिविर से हटा दिया गया है। यह घटना उसी दिन हुई जब भारत की अंडर-18 टीम भोपाल में अपने घरेलू मैदान पर आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलने वाली थी। हॉकी इंडिया ने आधकारिक बयान जारी कर इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

    जानकारी के मुताबिक, सपोर्ट स्टाफ सदस्य सुधीर गोल्ला को रांची के मोराबादी स्थित एकलव्य बायज एंड ग‌र्ल्स हाकी ट्रेनिंग सेंटर से उनके विरुद्ध शिकायतें सामने आने के बाद जाने के लिए कहा गया। झारखंड के खेल और युवा मामले निदेशालय में इस मामले में शिकायत दर्ज की गई थी। जिसमें सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपने कार्यकाल के दौरान गोल्ला पर कर्तव्य की उपेक्षा और यौन दुराचार के आरोप लगाए गए थे।

    महिला टीम के कोच का अनुबंध नहीं बढ़ाया गया

    11 मई के एक आधिकारिक आदेश से पुष्टि हुई है कि गोल्ला को रांची में उनके पद से पहले ही हटा दिया गया था। केंद्र में उनकी जिम्मेदारियों को संभालने के लिए एक महिला कोच को नियुक्त किया गया है। यह घटना भारतीय हॉकी में सुरक्षा से संबंधित छह महीने से कुछ अधिक समय में सामने आई चौथी बड़ी चिंता है। नवंबर 2025 में, चिली के सैंटियागो में एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2025 से कुछ ही दिन पहले यौन दुराचार के आरोप सामने आने के बाद जूनियर महिला हॉकी कोच का अनुबंध नवीनीकृत नहीं किया गया था।

    इसके एक महीने बाद वरिष्ठ महिला टीम के कोच हरेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया। तब राष्ट्रीय टीम के सदस्यों ने कथित तौर पर खेल मंत्रालय को पत्र लिखकर उन पर दुराचार का आरोप लगाया और उनके कोचिंग कौशल पर सवाल उठाए थे। जबकि अप्रैल 2026 में हॉकी इंडिया के एक अन्य स्टाफ सदस्य पर महिला अधिकारियों और कोचों के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- फ्रेडरिक सोयेज को बनाया गया भारतीय हॉकी टीम का हेड कोच, गुस्से से लाल हुए पीआर श्रीजेश

    यह भी पढ़ें- 'विदेशी कोच के लिए हॉकी इंडिया ने मुझे हटाया', पीआर श्रीजेश ने बोला हमला