Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान की होगी टक्कर, FIH ने घोषित किए ड्रॉ

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 12:09 AM (IST)

    नीदरलैंड्स और बेल्जियम में होने वाले हॉकी विश्व कप के ड्रॉ घोषित हो गए हैं। पुरुष वर्ग में भारत और पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है, जिसमें इंग्लैंड ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    वर्ल्ड कप में होगी भारत और पाकिस्तान की टक्कर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, लुसाने: नीदरलैंड्स और बेल्जियम की मेजबानी में इस साल में होने वाले हॉकी विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की पुरुष टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। एम्सटर्डम के ऐतिहासिक वेगेनर स्टेडियम में मंगलवार को हॉकी विश्व कप के ड्रॉ घोषित किए गए।

    भारतीय महिला हॉकी टीम को चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल डी में रखा गया है। हॉकी विश्व कप 15 अगस्त से 30 अगस्त तक खेला जाएगा।

    पुरुष टीम को मिला पूल-डी

    भारतीय पुरुष टीम को भी पूल डी में रखा गया है, जिसमें पाकिस्तान के अलावा इंग्लैंड और वेल्स जैसी मजबूत टीमें हैं। भारत की दोनों टीमें अपने ग्रुप चरण के मैच नीदरलैंड्स में खेलेगी। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने कहा कि विश्व कप का पूरा कार्यक्रम बुधवार को घोषित किया जाएगा।

    जर्मनी गत चैंपियन हैं, जिसने 2023 में भुवनेश्वर में हुए फाइनल में बेल्जियम को हराकर खिताब जीता था। ड्रॉ की घोषणा हॉकी दिग्गज नाओमी वेन एस, बारबरा नीलन और टेन डे नुएर ने की। वहीं मशहूर डीजे ला फुएंते को हॉकी विश्व कप का डच ब्रैंड एंबेसडर भी नियुक्त किया गया।

    दोनों वर्गों के ग्रुप इस प्रकार हैं

    पुरुष

    पूल ए : नीदरलैंड्स, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, जापान
    पूल बी : बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस, मलेशिया
    पूल सी : ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
    पूल डी : इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स

    महिला 
    पूल ए : नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान
    पूल बी :अर्जेंटीना, जर्मनी, यूएसए, स्काटलैंड
    पूल सी :बेल्जियम, स्पेन, न्यूजीलैंड, आयरलैंड
    पूल डी : चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका

    यह भी पढ़ें- FIH Women Hockey World Cup Qualifier: इंग्लैंड ने भारत को 2-0 से दी पटखनी, टीम इंडिया ने फिर भी किया वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई

    यह भी पढ़ें- FIH Hockey World Cup Qualifiers 2026: इटली को हरा भारतीय महिला टीम फाइनल में, इंग्लैंड से होगा सामना

    खबरें और भी