Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पाक हॉकी टीम की गजब बेइज्जती! 5 की जगह उतारे 6 खिलाड़ी, अंपायर की सजा के बाद भारत ने दागे 8 गोल

    Updated: Sat, 25 Jul 2026 10:42 PM (IST)

    भारत के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय फाइव-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तान के द्वारा छह खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने से अंपायरों के दंड के कारण शर ...और पढ़ें

    भारत-पाकिस्‍तान का मैच

    भारत-पाकिस्‍तान का मैच

    लाहौर, पीटीआई। भारत के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय फाइव-ए-साइड हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पाकिस्तान के द्वारा छह खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने से अंपायरों के दंड के कारण शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।
    ओमान के मस्कट में खेली जा रही एफआइएच यूथ हॉकी फाइव्स एशिया चैंपियनशिप में शुक्रवार को मैच शुरू होने के बाद अंपायरों ने देखा कि पाकिस्तान की ओर से मैदान पर छह खिलाड़ी मौजूद हैं, जबकि नियमों के अनुसार एक समय में केवल पांच खिलाड़ियों को ही खेलने की अनुमति है। इस पर अंपायरों ने पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को मैदान से बाहर भेज दिया।

    इसके बाद पाकिस्तान केवल तीन खिलाड़ियों के साथ खेलता रहा, जिसका भारत ने पूरा फायदा उठाया और आठ गोल दाग दिए। घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) के कार्यवाहक अध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई और टीम प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है।

    पाकिस्तान हॉकी टीम से इस तरह की चूक पहले भी हो चुकी है। वर्ष 2022 में जकार्ता में आयोजित पुरुष हॉकी एशिया कप के दौरान जापान के विरुद्ध क्वालीफिकेशन मैच में पाकिस्तान का बराबरी का गोल इसलिए रद कर दिया गया था, क्योंकि उस समय मैदान पर 11 के बजाय 12 खिलाड़ी मौजूद थे।

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर भारत की जीत में गाजीपुर के दो लालों का दम, रोमित पाल व प्रहलाद कश्यप ने बढ़ाया जिले का मान

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर भारत की जीत में गाजीपुर के दो लालों का दम, रोमित पाल व प्रहलाद कश्यप ने बढ़ाया जिले का मान

    खबरें और भी