Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK: भारत से बुरी तरह पिटा पाकिस्तान, टीम इंडिया के खिलाफ जीत के लिए तरसा पाक

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 12:30 AM (IST)

    भारत ने लंदन में खेले गए प्रो लीग 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान को हराया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाक पर 10 सालों की बादशाहत को कायम रखा है। ...और पढ़ें

    भारत ने पाकिस्तान को हराया

    भारत ने पाकिस्तान को हराया

    HighLights

    1. भारत ने पाकिस्तान को हराया

    2. भारत ने 10 सालों की बादशाहत को कायम रखा

    3. पाकिस्तान को एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार हराया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ लंदन में प्रो लीग 2026 के मुकाबले में भारत ने जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पाक पर अपना दबदबा कायम रखा है। भारत पिछले 10 सालों से पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी हॉकी मैच नहीं हारा है। पाक टीम ने मुकाबले के पहले क्वार्टर में बढ़त बनाकर हरनमप्रीत सिंह की ब्रिगेड पर दबाव बनाया लेकिन टीम इंडिया ने दूसरे क्वार्टर में जबरदस्त पलटवार किया।

    पाकिस्तान को कप्तान अबु महमूद ने पहला गोल दागकर भारत पर बढ़त दिलाई थी। ये ठीक पिछले मैच जैसा था, जहां पाकिस्तान ने पहले क्वार्टर में बढ़त हासिल की थी लेकिन उसके बाद टीम इंडिया ने वापसी की और मुकाबले में 4-3 से जीत हासिल की। इस मुकाबले में भी पहले क्वार्टर में पिछड़ने के बाद भारत ने वापसी की और मैच में जीत हासिल की।

    भारत ने की जबरदस्त वापसी

    पहले क्वार्टर में पाकिस्तानी कप्तान ने गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत ने पलटवार किया। टीम इंडिया को पोनाल्टी कॉर्नर मिला था और भारत के सुखजीत सिंह ने इसका पूरा फायदा उठाया। उन्होंने गोल दागकर भारत की वापसी कराई और स्कोर को बराबर पर किया।

    दूसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान पर अपना दबदबा बनाए रखा। कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दागकर टीम इंडिया को बढ़त दिला दी। इसके साथ हरमनप्रीत की सेना ने पहला हाफ समाप्त होने तक 2-1 की बढ़त बनाए रखा।

    तीसरे क्वार्टर में पस्त हुआ पाकिस्तान

    पहले हाफ तक पाक पर 2-1 की बढ़त हासिल करने के बाद दूसरे हाफ में भारत का तूफान देखने को मिला। टीम इंडिया ने तीसरे क्वार्टर में जबरदस्त खेल दिखाया और कुल 4 गोल दागे। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाक को मुकाबले में काफी छोड़ दिया। तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया के लिए हार्दिक, जुगराज, अभिषेक और राजकुमार ने गोल दागे। इसी के साथ भारत ने तीसरा क्वार्टर समाप्त होने तक 6-1 से बढ़त हासिल कर ली थी।

    खबरें और भी

    भारत ने जीता मुकाबला

    चौथे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल दागा। टीम इंडिया के लिए 51वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल किया और इसी के साथ टीम इंडिया ने 7-1 की बढ़त बना ली। भारत को अपने पिछले मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ पेनाल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, पाक के खिलाफ भारत ने वापसी की और 7-1 से मुकाबले में जीत हासिल की।

    यह भी पढ़ें- FIH Hockey Pro League: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में रोमांच की सारी हदें हार, भारत को मिली मैच में हार

    यह भी पढ़ें- 6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं