Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत ए हॉकी टीम की लगातार दूसरी जीत, आयरलैंड को आधा दर्जन गोलों से रौंदा

    भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने आयरलैंड को 6-0 से मात दी। भारत ने आयरलैंड को लगातार दूसरे मैच में मात दी। पहले मैच में भारत ने 6-1 से जीत दर्ज की थी। भारत ए हॉकी टीम का अगला मुकाबला फ्रांस से होगा। भारतीय कोच शिवेन्‍द्र सिंह ने कहा कि टीम आयरलैंड के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन को फ्रांस के खिलाफ जारी रखने की कोशिश करेगी।

    By Digital Desk Edited By: Abhishek Nigam Updated: Thu, 10 Jul 2025 08:51 PM (IST)
    Hero Image
    भारत ए ने आयरलैंड को 6-0 से मात दी

    प्रेट्र, आइंडहोवन (नीदरलैंड्स)। भारत ए पुरुष हॉकी टीम ने यूरोपीय दौरे पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हॉकी क्लब ओरांजे रूड में आयरलैंड को 6-0 से करारी शिकस्त दी। यह भारत ए की आयरलैंड के खिलाफ लगातार दूसरी जीत है, जिसे उसने दौरे के पहले मैच में 6-1 से हराया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तम सिंह ने भारत ए के लिए पहला गोल किया, जिसके बाद कप्तान संजय ने स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद मिडफील्डर मोहम्मद राहील मौसीन ने लगातार दो गोल दागे। अमनदीप लाकड़ा और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया।

    भारतीय टीम का अगला मुकाबला शनिवार को फ्रांस से होगा। भारतीय कोच शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि टीम आयरलैंड के खिलाफ किए गए शानदार प्रदर्शन को फ्रांस के खिलाफ होने वाले मैच में भी जारी रखना चाहेगी।

    यह भी पढ़ें- Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम की लगातार तीसरी जीत, मलेशिया को 8-1 से रौंदा

    उन्होंने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ हमारे दो मैच वाकई अच्छे रहे हैं और मैं खिलाड़‍ियों के प्रदर्शन से खुश हूं। अब हमारा सामना फ्रांस से होगा और मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखेगी।

    आयरलैंड और फ्रांस के अलावा भारत दो सप्ताह के अपने यूरोपीय दौरे में इंग्लैंड, बेल्जियम और मेजबान नीदरलैंड के खिलाफ भी खेलेगा।

    यह भी पढ़ें- 7 साल के बाद नए अवतार में लौटेगी हॉकी इंडिया लीग, दो शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले, जानें प्रमुख बातें