Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND vs PAK: भारत के सामने बौना साबित हुआ चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान, 'हरमनप्रीत ब्रिगेड' ने बरकरार रखा 10 साल का राज

    Updated: Tue, 23 Jun 2026 09:12 PM (IST)

    Ind vs Pak FIH Pro Hockey League: भारतीय टीम ने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करते हुए 4-3 के अंतर से जीत दर्ज की। भारत ने 10 ...और पढ़ें

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम

    HighLights

    1. भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को 4-3 से मात दी

    2. भारतीय टीम पाकिस्‍तान से 10 साल से नहीं हारी

    3. भारत की तरफ से नीलकांत, अभिषेक, सुखजीत और रजिंदर ने गोल दागे

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने मंगलवार को एफआईएच प्रो लीग के लंदन चरण में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्‍तान को 4-3 से रौंद दिया। भारत ने पाकिस्‍तान को 10 साल से एक भी मैच जीतने नहीं दिया और अपनी विजयी लय बरकरार रखी।

    हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने एक गोल से प‍िछड़ने के बाद जोरदार वापसी की और पाकिस्‍तान के होश उड़ा दिए। मैच की शुरुआत में पाकिस्‍तान को अहमद नदीम ने गोल करके 1-0 की बढ़त दिला दी। नदीन ने आठवें मिनट में गोल दागा।

    भारत का तगड़ा फाइट बैक

    पाकिस्‍तान की बढ़त 14 मिनट तक बरकरार रही। टीम इंडिया ने 9वें मिनट से ही अपने हमले बढ़ा दिए और पाकिस्‍तान पर दबाव बनाया। इस आक्रामक खेल का फायदा भारत को मिला, जब अभिषेक ने 22वें मिनट में गोल दागकर स्‍कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

    भारत ने अपना आक्रामक रवैया बरकरार रखा और दो मिनट बाद ही उसने पड़ोसी मुल्‍क पर बढ़त बना ली। नीलकांत शर्मा ने मैच के 24वें मिनट में गोल दागकर भारत के पक्ष में स्‍कोर 2-1 से कर दिया। हाफ टाइम तक भारत ने 2-1 की बढ़त बरकरार रखी।

    खबरें और भी

    भारत का एकतरफा दबदबा

    भारतीय टीम ने पाकिस्‍तान को मैच में वापसी का कोई मौका नहीं दिया। तीसरे क्‍वार्टर में सुखजीत सिंह ने गोल करके भारत की बढ़त 3-1 कर दी। सुखजीत ने गेंद को बहुत अच्‍छे से टैकल किया और शक्तिशाली हिट जमाकर गोल दागा। तीसरे क्‍वार्टर के अंत तक भारत ने 3-1 की बढ़त बरकरार रखी।

    चौथे क्‍वार्टर में भारत को पेनल्‍टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत सिंह ने रजिंदर की तरफ गेंद जाने दी। रजिंदर ने तगड़ा शॉट मारकर गोल कर दिया। भारतीय टीम 4-1 से आगे हुई और विशाल अंतर से मैच जीतने की तैयारी में थी।

    पाकिस्‍तान का पलटवार, लेकिन जीता भारत

    चौथे क्‍वार्टर में पाकिस्‍तान ने वापसी की। पाकिस्‍तान ने अपने गियर बदले और मैच के 53वें मिनट में पेनल्‍टी कॉर्नर को गोल में तब्‍दील किया। अबु मोहम्‍मद ने शॉट जमाया और डिफलेक्‍शन की मदद से वो गोल करने में कामयाब हुए।

    चौथा क्‍वार्टर पूरा होने वाला था, तब पाकिस्‍तान ने एक और गोल दागकर धड़कने बढ़ा दी। पेनल्‍टी कॉर्नर पर मोइन शकील ने गोल दागा। गोल पूरा होने के बाद 10 सेकंड का समय बचा था। जल्‍द ही हूटर बजा और मैच भारत ने 4-3 से अपने नाम किया।

    यह भी पढ़ें- IND vs PAK Hockey Match LIVE: भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी, पाक को हराकर कायम रखी 10 सालों की बादशाहत

    यह भी पढ़ें- मनप्रीत सिंह ने टीम इंडिया के लिए बनाया बड़ा कीर्तिमान, भारतीय हॉकी के बन गए नए 'किंग'