Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women Junior Asia Cup 2023: भारत महिला जूनियर एशिया कप के फाइनल में, हॉकी विश्व कप के लिए किया क्वालीफाई

    By AgencyEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 10 Jun 2023 04:52 PM (IST)

    मैच का एकमात्र गोल सुनिलिता टोप्पो ने किया। भारत का फाइनल में कोरिया से होगा। इसके साथ ही भारत हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गया। भारत 2012 के बाद दूसरी बार एशिया कप के फाइनल में पहुंचा है।

    Hero Image
    महिला जूनियर एशिया कप 2023 में भारत फाइनल में पहुंचा। फोटो- ट्विटर

    नई दिल्ली, आईएएनएस। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शनिवार को महिला जूनियर एशिया कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान जापान को 1-0 से हरा दिया। मैच का एकमात्र गोल सुनिलिता टोप्पो ने किया। भारत का फाइनल में कोरिया से होगा। इसके साथ ही भारत हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मैच में भारत शुरुआत से ही आक्रामक था। जापान को दबाव में लाने के लिए एक महत्वपूर्ण खेल खेला। हालांकि, मेजबान ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत पर दबाव बनाने के लिए गोल करने के अवसर भी बनाने शुरू कर दिए थे। जापान ने कुछ पेनल्टी कार्नर जीते, लेकिन उन्हें गोल में बदलने में असफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप पहला क्वार्टर गोलरहित रहा।

    तीन क्वार्टर तक नहीं हुआ एक गोल

    दूसरा क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक होकर खेला। जापान दो बार गोल करने के करीब पहुंचा, लेकिन भारत की गोलकीपर माधुरी किंडो ने बेहतरीन बचाव कर मेजबान टीम को आगे बढ़ने से रोक दिया। दूसरा क्वार्टर भी गोल रहित था।

    तीसरे क्वार्टर में जापान ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और भारत को बैकफुट पर रखने के लिए अधिक हमले किए। भारतीय टीम को पेनल्टी स्ट्रोक मिलने पर बढ़त लेने का सही मौका मिला, लेकिन वे इसे भुनाने में नाकाम रहे। तीसरा क्वार्टर भी गोलरहित समाप्त हुआ।

    भारत के लिए सुनीता ने किया गोल

    चौथा क्वार्टर में भारत के लिए सुनीता टोप्पो (47') ने भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। सुनीता ने शानदार मैदानी गोल किया। भारत ने जापान को बराबरी पर आने से रोकने के लिए अधिक आक्रामक तरीके से खेलते हुए अपना ध्यान गेंद कब्जे में रखने पर केंद्रित किया। यह रणनीति भारत के लिए फायदेमंद साबित हुई और भारत ने मैच जीत लिया।

    भारत अब 11 जून को महिला जूनियर एशिया कप 2023 के फाइनल में कोरिया के खिलाफ खेलेगा। इससे पहले 2012 में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी। भारतीय टीम 29 नवंबर से 10 दिसंबर, 2023 तक सैंटियागो में आयोजित होने वाले हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर गई है।