प्रो लीग के लिए भारत की 24 सदस्यीय हॉकी टीम का हुआ एलान
हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 10 से 15 फरवरी तक होने वाली एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम का ...और पढ़ें

भारतीय टीम का एलान
पीटीआई, नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में दस से 15 फरवरी तक होने वाले एफआईएच प्रो लीग के पहले चरण के लिये 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की घोषणा की है। हॉकी इंडिया ने पिछले महीने 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की थी, जिसे अब घटाकर 24 कर दिया गया है। इस चरण में भारत के अलावा बेल्जियम और अर्जेंटीना की टीमें भाग लेंगी।
भारत के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है। हमारे पास रोशन कुजूर और मनमीत सिंह जैसे युवा हैं, जबकि सीनियर खिलाड़ी भी टीम में हैं। यह संतुलन काफी जरूरी है। अर्जेंटीना और बेल्जियम की बेहतरीन टीमें हैं और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने उतरेंगे।
आठवें स्थान पर रहा था भारत
पिछले सत्र में नौ टीमों में आठवें स्थान पर रही भारतीय टीम पहला मैच 11 फरवरी को बेल्जियम के विरुद्ध खेलेगी, जबकि 13 फरवरी को अर्जेंटीना से मुकाबला खेलना है। इसके बाद 14 फरवरी को बेल्जियम से और 15 फरवरी को अर्जेंटीना से मुकाबला होगा।
भारतीय टीम के खिलाड़ियों की सूची
भारतीय टीम में गोलकीपर सूरज करकेरा, पवन, डिफेंडर अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, हरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय, नीलम संजीप सेस, अमनदीप लाकड़ा, मिडफील्डर राजिंदर सिंह, मनमीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, एम रबिचंद्र सिंह, नीलाकांता शर्मा, रोशन कुजूर और फारवर्ड के रूप में अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सेल्वम कार्ति आदि को जगह मिली है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।