Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय हॉकी टीम का भुवनेश्‍वर में 'महाराजाओं' की तरह हुआ स्‍वागत, 'विक्‍ट्री परेड' में फैंस ने किया अपने चहेते स्‍टार्स का दीदार

    Updated: Wed, 21 Aug 2024 02:23 PM (IST)

    भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्‍व वाली भारतीय हॉकी टीम का बुधवार को भुवनेश्‍वर में महाराजाओं की तरह स्‍वागत हुआ। भारतीय टीम के सदस्यों की विक्‍ट्री परेड भुवनेश्‍वर में निकाली गई जहां फैंस के बीच अपने चहेते स्‍टार्स की झलक पाने को बेताबी देखी गई। भारतीय टीम ने फैंस के साथ ब्रॉन्‍ज मेडल का जश्‍न मनाया।

    Hero Image
    भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक्‍स में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम का बुधवार को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में शाही स्‍वागत हुआ। हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्‍व वाली भारतीय हॉकी टीम की भुवनेश्‍वर में विक्‍ट्री परेड निकली। भारतीय टीम के खिलाड़ी एक बस में बैठे और परेड के दौरान फैंस के साथ अपने ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने का जश्‍न मनाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय टीम की बस का कारवां जहां से गुजरा, वहां फैंस खड़े हुए मिले। हॉकी फैंस में अपने चहेते स्‍टार्स की झलक पाने की बेताबी देखने को मिली। ओडिशा सरकार ने कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच भारतीय हॉकी टीम की विक्‍ट्री परेड का आयोजन किया। बस में पीआर श्रीजेश से लेकर मनप्रीत सिंह और हॉकी इंडिया के अध्‍यक्ष दिलीप टिर्की नजर आए।

    भारतीय हॉकी टीम की विक्‍ट्री परेड का वीडियो सामने आया, जिसमें खिलाड़ी आपस में मजाक करते हुए नजर आए। इसके अलावा उन्‍होंने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन स्‍वीकार किया। याद हो कि भारतीय टीम ने 11 अगस्‍त को संपन्‍न पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था।

    भारतीय खिलाड़ी हुए मालामाल

    याद दिला दें कि पेरिस ओलंपिक्‍स 2024 में ब्रॉन्‍ज मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ी मालामाल हो गए हैं। राज्‍य सरकारों ने अपने खिलाड़‍ियों के लिए खजाना खोला और प्रत्‍येक खिलाड़ी को मोटी रकम मुहैया कराई। पता हो कि भारत ने 52 साल के बाद ओलंपिक्‍स में हॉकी में लगातार दो मेडल जीते। इससे पहले भारत ने टोक्‍यो ओलंपिक्‍स में भी ब्रॉन्‍ज मेडल जीता था।

    जबरदस्‍त स्‍वागत

    बता दें कि भारतीय टीम जब पेरिस से स्‍वदेश लौटी थी तब दिल्‍ली एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्‍त स्‍वागत हुआ था। एयरपोर्ट में फैंस ने खिलाड़‍ियों की हौसलाअफजाई की और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्‍वागत किया। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी भी जोश से भरे हुए नजर आए और अपने फैंस के साथ डांस किया। ओडिशा में एक बार फिर भारतीय हॉकी टीम ने सम्‍मानित महसूस किया।

    यह भी पढ़ें: ढोल-नगाड़े और डांस, भारतीय हॉकी टीम वतन लौटी, एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त स्‍वागत

    यह भी पढ़ें: हॉकी इंडिया ने PR Sreejesh को दिया विशेष सम्‍मान, आधिकारिक रूप से रिटायर की 16 नंबर