हॉकी वर्ल्ड कप के लिए भारत के स्क्वाड का हुआ एलान, 51 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय हॉकी टीम ने 14 अगस्त से बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। ...और पढ़ें

भारतीय हॉकी टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
पीटीआई, नई दिल्ली। भारत ने बेल्जियम और नीदरलैंड्स में 14 अगस्त से शुरू होने वाले एफआईएच पुरूष हॉकी विश्व कप 2026 के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जबकि प्रो लीग का यूरोप चरण खेलने वाले कुछ खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है।
पेरिस ओलंपिक में भारत को लगातार दूसरा कांस्य पदक दिलाने वाले हरमनप्रीत सिंह टीम के कप्तान होंगे। वहीं टोक्यो ओलंपिक 2020 में 41 साल का इंतजार खत्म करके भारत को कांस्य दिलाने वाले मनप्रीत सिंह इस टीम के मिडफील्ड की रीढ़ होंगे।
विश्व कप के लिए टीम में 20 खिलाड़ी शामिल
प्रो लीग में 24 सदस्यीय टीम चुनी गई थी, लेकिन विश्व कप में 20 सदस्यों की टीम ही चुनी जानी है। डिफेंडर अमनदीप लाकड़ा, मिडफील्डर राजकुमार पाल और रविचंद्र सिंह मोइरांगथाम और फारवर्ड सेल्वम कार्ति टीम में जगह नहीं बना सके हैं। भारत पिछले महीने प्रो लीग के यूरोप चरण के बाद चार जीत, पांच ड्रॉ और सात हार के बाद नौ टीमों में पाकिस्तान से ऊपर आठवें स्थान पर रहा।
आठ बार की ओलंपिक चैंपियन भारतीय टीम अब तक सिर्फ एक बार 1975 में विश्व कप जीत सकी है। पिछली बार भुवनेश्वर में हुए 2023 विश्व कप में मेजबान भारत नौवें स्थान पर रहा था। भारत ने बार्सिलोना में 1971 में कांस्य और एम्सटर्डम में 1973 में रजत पदक जीता था।
खबरें और भी
टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन ने कहा कि यह काफी संतुलित टीम है जिसमें युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है। भारत को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। भारत के सभी पूल मैच नीदरलैंड्स के एम्सटेलवीन में होंगे।
हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय टीम
मोहित एचएस, सूरज करकेरा (गोलकीपर), जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच (डिफेंडर), राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा और विवेक सागर प्रसाद (मिडफील्डर), दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह और अभिषेक (फॉरवर्ड)।