FIH Pro League: भारत ने खोला जीत का खाता, पेनाल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया को हराया
भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से मात दी। भारत ने एकआईएच प्रो लीग में पहली जीत दर्ज की। ...और पढ़ें

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
प्रेट्र, होबार्ट। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को विश्व में तीसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया को पेनाल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर एफआईएच प्रो लीग में लंबे समय से चले आ रहे हार के सिलसिले को खत्म कर दिया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थीं।
इस जीत से भारत का प्रो लीग के अगले चरण से पहले मनोबल बढ़ेगा। पहले तीन क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने हर तरह से कड़ी चुनौती पेश की। पहले तीन क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई।
भारत ने जल्द की बराबरी
ऑस्ट्रेलिया ने आखिर में 49वें मिनट में जेरेमी हेवर्ड के पेनाल्टी कार्नर पर किए गए गोल की मदद से बढ़त हासिल कर ली। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की यह खुशी क्षणिक रही, क्योंकि शिलाानंद लाकड़ा (51वें मिनट) ने दो मिनट बाद ही एक शानदार मैदानी गोल करके स्कोर बराबर कर दिया।
इसके बाद दोनों टीमों ने निर्णायक गोल करने की पूरी कोशिश की लेकिन असफल रहीं और मैच शूटआउट में चला गया, जहां भारत ने जीत दर्ज करके दो अंक हासिल किए जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक अंक मिला।
शूटआउट में ये भारतीय चमके
भारत की तरफ से शूटआउट में लाकड़ा, मनिंदर सिंह और विष्णुकांत सिंह ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया का एकमात्र गोल हेवर्ड ने किया। भारतीय गोलकीपर मोहित शशिकुमार होन्नेनहल्ली ने ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ियों के शॉट रोककर जीत में अहम भूमिका निभाई।
खबरें और भी
प्रो लीग का राउरकेला चरण भारत के लिए निराशाजनक रहा था, जहां वह अपने सभी चार मैच में हार गया था। इसके बाद होबार्ट चरण में भी भारत ने हार के साथ शुरुआत की। भारत पहले मैच में स्पेन से 0-2 से हार गया था। इसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध 2-2 से ड्रॉ रहे मैच में शूटआउट में 4-5 से हार का सामना करना पड़ा।
भारत रैंकिंग में काफी पीछे
स्पेन के विरुद्ध मंगलवार को खेले गए दूसरे मैच में 1-1 के ड्रॉ के बाद भारतीय टीम पेनाल्टी शूटआउट में 3-4 से हार गई। नौ टीमों की इस प्रतियोगिता में भारत फिलहाल आठवें स्थान पर है और उसने आठ मैचों में सिर्फ चार अंक हासिल किए हैं। भारत रोटरडम चरण में नीदरलैंड्स और जर्मनी के विरुद्ध खेलेगा, जिसकी शुरुआत 21 जून को मेजबान टीम के विरुद्ध मैच से होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।