हॉकी के मैदान पर भारत-मलेशिया की टक्कर, बेंगलुरु के SAI सेंटर में 8 मैचों की रोमांचक सीरीज का होगा आयोजन
भारत सात से 13 अगस्त तक साई नेताजी सुभाष दक्षिणी केंद्र में मलेशिया की अंडर-21 पुरुष टीम की आठ मैच की सीरीज के लिए मेजबानी करेगा। ...और पढ़ें

भारत-मलेशिया की टक्कर
बेंगलुरु, पीटीआई। भारत सात से 13 अगस्त तक साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) नेताजी सुभाष दक्षिणी केंद्र में मलेशिया की अंडर-21 पुरुष टीम की आठ मैच की सीरीज के लिए मेजबानी करेगा। इस सीरीज में मलेशिया की अंडर-21 टीम भारतीय जूनियर पुरुष टीम के विरुद्ध पांच और साई टीम के विरुद्ध तीन मैच खेलेगी।
यह सीरीज आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए दोनों टीम की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस सीरीज का उद्देश्य दोनों टीमों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परिस्थितियों में खेलने का अवसर उपलब्ध कराना और द्विपक्षीय खेल संबंधों को मजबूत करना है।
भारतीय जूनियर टीम मलेशिया से 7, 8, 10, 12 और 13 अगस्त को भिड़ेगी। इसके अलावा मलेशियाई टीम साई टीम के विरुद्ध तीन, पांच और 15 अगस्त को मुकाबले खेलेगी। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के मुख्य कोच फ्रेडरिक सोयेज ने सीरीज से पहले कहा कि ये मुकाबले एशिया कप की तैयारियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होंगे।
यह बेल्जियम दौरे के दौरान शुरू किए गए हमारे काम की निरंतरता का हिस्सा हैं जहां खेले गए मुकाबलों के दौरान हमने लगातार प्रगति देखी थी। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि मलेशिया के विरुद्ध यह सीरीज हमें बेल्जियम में किए गए काम और पिछले सप्ताह के प्रशिक्षण के दौरान हुए सुधार को आगे बढ़ाने का अवसर देगी।
खबरें और भी
The Malaysia U-21 Men's Hockey Team has arrived in India for an eight-match exposure tour from 2–16 August 2026 at the SAI – Netaji Subhas Southern Centre, Bengaluru. 🙌
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 2, 2026
The visitors will take on the Indian Junior Men's Hockey Team in five matches and the SAI Team in three… pic.twitter.com/PK9yd2fVxm
यह भी पढ़ें- Hockey टीम की 'केसरिया' जर्सी पर हंगामा, हॉकी इंडिया ने बताई रंग बदलने की वजह