India vs Korea Hockey Final Highlights: भारत ने चौथी बार जीता एशिया कप का खिताब, 2013 का हिसाब चुकता कर विश्व कप का टिकट कटाया
IND vs KOR Hockey Asia Cup 2025 final Highlights: हॉकी एशिया कप 2025 के फाइलन में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हराया। बिहार के राजगीर में बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को अगले साल होने वाले विश्व कप का टिकट भी मिल गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हॉकी एशिया कप 2025 के फाइलन में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से हराया। बिहार के राजगीर में बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया।
इस जीत के साथ ही भारतीय टीम को अगले साल होने वाले विश्व कप का टिकट भी मिल गया है। टूर्नामेंट में भारतीय टीम का अब तक का सफर शानदार रहा था। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम ने अब तक हार का मुंह नहीं देखा। जीत का यह सिलसिला फाइनल में भी जारी रहा।
फाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। पहले ही मिनट में सुखजीत सिंह ने गोल दागा। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने 27वें मिनट में गोल किया। तीसरे क्वार्टर के अंत में दिलप्रीत (44 मिनट) ने एक और गोल दाग दिया।
49वें मिनट में अमित रोहिदास ने भारत के लिए चौथा गोल किया। साउथ कोरिया की ओर से 1 ही गोल हुआ। 50वें मिनट में सन डेन ने गोल किया। इसके बाद दोनों टीम कोई गोल नहीं कर सकीं।
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने भारतीय टीम को जीत की बधाई दी है।
अद्भुत प्रदर्शन!
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 7, 2025
राजगीर, बिहार में आयोजित एशिया कप हॉकी के फाइनल में कोरिया को 4-1 से हराकर चैंपियन का खिताब जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम को बहुत-बहुत बधाई।
आप सभी ने पूरे एशिया कप में उत्कृष्ट खेल का उदाहरण पेश किया, सभी को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/DCZQfuNpjs
टीम इंडिया ने बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
𝑫𝑬𝑺𝑻𝑰𝑵𝑨𝑻𝑰𝑶𝑵: 𝑾𝑶𝑹𝑳𝑫 𝑪𝑼𝑷! 🌍✅
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025
Team India books its spot at the FIH Hockey World Cup 2026 in Belgium & Netherlands. 🇮🇳🔥#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey pic.twitter.com/K3dibx5ZS5
- 1982: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
- 1985: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
- 1989: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
- 1994: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
- 1999: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
- 2003: भारत- रनरअप: पाकिस्तान
- 2007: भारत- रनरअप: साउथ कोरिया
- 2009: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
- 2013: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
- 2017: भारत- रनरअप: मलेशिया
- 2022: दक्षिण कोरिया- रनरअप: मलेशिया
- 2025: भारत- रनरअप: साउथ कोरिया
भारत ने चौथी बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है। फाइनल में भारतीय टीम ने कोरिया को 4-1 से मात दी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अगले साल होने वाले विश्व कप का टिकट भी कटा लिया है। साथ ही कोरिया से 2013 का बदला भी लिया। 2013 में हुए फाइनल में कोरिया ने भारत को मात दी थी।
Dominance till the very end!🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025
India beat Korea 4–1 in the Final to be crowned 𝗖𝗵𝗮𝗺𝗽𝗶𝗼𝗻𝘀 of the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/yZQbynjxDt
चौथे क्वार्टर में आखिरकार कोरिया का खाता खुल गया। डेन ने 50वें मिनट में गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। भारतीय टीम अभी 4-1 से आगे है।
भारत ने चौथा गोल कर दिया है। अमित रोहिदास ने फील्ड गोलकर भारत की बढ़त 4-0 कर दी है। खिताब भारत की झोली में आ गया है। क्योंकि चौथे क्वार्टर का खेल चल रहा है।
तीसरे क्वार्टर के अंत में भारतीय टीम को सफलता मिल ही गई। 44वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने मैच में अपना दूसरा गोल दागा। उन्होंने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया। तीसरे क्वार्टर का खेल समाप्त होने तक भारत का स्कोर 3-0 है।
दक्षिण कोरिया को तीसरे क्वार्टर में 2 पेनल्टी कॉर्नर मिले। जरमनप्रीत ने एक पास रोकने की कोशिश की और गेंद उनकी स्टिक से टकराकर बहुत ऊपर चली गई। दक्षिण कोरिया पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाने में नाकाम रहा और उसे एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला। भारत ने उसे भी क्लियर कर दिया।
विवेक सागर ने आखिरी क्षणों में रक्षात्मक खेल दिखाते हुए कोरिया को गोल करने से रोका। आज रात भारतीय रक्षात्मक पंक्ति बेहद मजबूत रही है। वहीं कोरियाई फॉरवर्ड पहले हाफ के बाद से ही गोल करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
तीसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। भारत के पास अभी 2-0 की बढ़त है। हरमनप्रीत सिंह की कोशिश इसमें इजाफा करने पर होगी।
💥 𝐁𝐢𝐠 𝐦𝐚𝐭𝐜𝐡, 𝐛𝐢𝐠 𝐬𝐭𝐚𝐫𝐭! 🏑
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025
India take a 2–0 lead over Korea at half-time in the Final of the Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/hrWfOvkYVx
दूसरे क्वार्टर में भी भारत के खाते में 1 गोल आ गया है। 28वें मिनट में दिलप्रीत सिंह ने गोल दागा। संजय ने एक बेहतरीन असिस्ट दिया और दिलप्रीत ने गोलकीपर को नटमेग करके भारत का दूसरा गोल किया। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। 29वें मिनट में संजय को ग्रीन कार्ड मिला। ऐसे में अब भारतीय टीम अगले 5 मिनट 10 प्लेयर के साथ ही खेलेगी।
भारतीय टीम लगातार गोल की कोशिश कर रही है। अच्छी शुरुआत के बाद टीम को दूसरे गोल की तलाश है। हालांकि, कोरिया टीम का डिफेंस काफी मजबूत रहा है। भारत को अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक और गोल की जरूरत है। फाइनल में एक गोल की बढ़त काफी नहीं है।
दूसरे क्वार्टर का खेल शुरू हो चुका है। शुरुआत में ही जुगराज सिंह को ग्रीन कार्ड मिला। 17:19 वें मिनट पर रेफरी ने उन्हें ग्रीन कार्ड दिखाया। ऐसे में अब उन्हें 5 मिनट बाहर बैठना होगा। भारतीय टीम 10 प्लेयर के साथ खेलेगी।
फाइनल के पहले 15 मिनट का खेल समाप्त हो गया है। इस दौरान भारत ने 1 गोल किया और बहुत बड़ी गलती भी की। अब देखना होगा कि यह गलती भारत पर कितनी भारी पड़ती है। पहले क्वार्टर के बार भारत 1-0 से आगे है।
फाइनल के पहले 15 मिनट का खेल समाप्त हो गया है। इस दौरान भारत ने 1 गोल किया और बहुत बड़ी गलती भी की। अब देखना होगा कि यह गलती भारत पर कितनी भारी पड़ती है। पहले क्वार्टर के बार भारत 1-0 से आगे है।
9वें मिनट में भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। जुगराज सिंह चूक गए। कोरियाई गोलकीपर ने सही बचाव किया। भारत ने अब तक पासिंग में शानदार प्रदर्शन किया है।
फाइनल में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार रही। 29वें सेकंड में ही सुखजीत सिंह ने गोल दाग दिया। उन्होंने यह फील्ड गोल किया। फाइनल में मेजबान भारत की इससे अच्छी शुरुआत नहीं हो सकती है। हरमनप्रीत ने गेंद को बाएं किनारे से ड्रिब करके सर्कल में सुखजीत सिंह को पास किया। सुखजीत ने ऊपरी कोने में एक जोरदार शॉट लगाकर फील्ड गोल कर दिया।
दोनों टीमों के खिलाड़ी फाइनल से पहले मैदान में उतर चुके हैं। अब दोनों देशों के राष्ट्रगान का समय है। इसके बाद मुकाबला शुरू होगा।
𝑻𝒉𝒆 𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍 𝑿𝑰. 𝑻𝒉𝒆 𝑭𝒊𝒏𝒂𝒍 𝑩𝒂𝒕𝒕𝒍𝒆. 🔥
— Hockey India (@TheHockeyIndia) September 7, 2025
Here’s how India lines up against Korea in the Hero Asia Cup 2025 Final. 🇮🇳🏑#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumseHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/XTnjlht1Z2
फाइनल मुकाबले की विजेता टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड द्वारा संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। ऐसे में भारतीय टीम विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने से बस एक जीत दूर है।
पूल स्टेज में
- भारत ने चीन को 4-3 से हराया।
- भारत ने जापान को 3-2 से हराया।
- भारत ने कजाकिस्तान को 15-0 से हराया।
सुपर-4 राउंड
- भारत-कोरिया का मैच 2-2 से ड्रॉ रहा।
- भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया।
- भारत ने चीन को 7-0 से हराया।
टीम इंडिया ने 3 बार एशिया कप का खिताब जीता है। भारत और कोरिया 3 बार फाइनल में टकराए हैं। 1994 में कोरिया ने जीत दर्ज की। 2007 में भारतीय टीम ने बाजी मारी। इसके बाद 2013 में कोरिया ने भारत को हराया।
- 1982: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
- 1985: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
- 1989: पाकिस्तान- रनरअप: भारत
- 1994: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
- 1999: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
- 2003: भारत- रनरअप: पाकिस्तान
- 2007: भारत- रनरअप: साउथ कोरिया
- 2009: दक्षिण कोरिया- रनरअप: पाकिस्तान
- 2013: दक्षिण कोरिया- रनरअप: भारत
- 2017: भारत- रनरअप: मलेशिया
- 2022: दक्षिण कोरिया- रनरअप: मलेशिया
- गोलकीपर: कृष्ण पाठक, सूरज करकेरा।
- डिफेंडर: सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह।
- मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद।
- फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह।
- रिजर्व: नीलम संजीव जेस, सेल्वम कार्थी।
भारत और कोरिया के बीच हॉकी एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इसे टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर उपलब्ध होगी।
भारत और साउथ कोरिया के बीच अब तक 22 बार टक्कर हुई है। इस दौरान भारत ने 10 और कोरिया ने 2 मैच जीते हैं। 10 मैच ड्रॉ रहे हैं।
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हॉकी एशिया कप 2025 अब समाप्त होने वाला है। मेंस फाइनल में भारतीय टीम की टक्कर कोरिया से होगी। मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको यहां पर मिलने वाली है।