Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    FIH Hockey World Cup Qualifiers 2026: इटली को हरा भारतीय महिला टीम फाइनल में, इंग्लैंड से होगा सामना

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 11:22 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में इटली को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। मनीषा चौहान ने तीसरे क्वार्टर में पेनल्ट ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, हैदराबाद: भारत ने मनीषा चौहान के तीसरे क्वार्टर में पेनाल्टी कार्नर पर किए गए गोल की मदद से शुक्रवार को एफआइएच महिला विश्व कप क्वालीफायर के सेमीफाइनल में इटली को 1-0 से हराया, जिससे अब खिताब के लिए उसका सामना इंग्लैंड से होगा।

    मिडफील्डर मनीषा ने तीसरे क्वार्टर के 40वें मिनट में निर्णायक गोल किया। भारत इस साल 15 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप में पहले ही जगह बना चुका है।

    भारत ने की जोरदार शुरुआत

    भारत ने जोरदार शुरुआत की, लेकिन इटली ने तुरंत जवाब दिया और आक्रामक हमले किए। टीम ने शुरुआती मिनटों में सर्कल में दो मजबूत एंट्री करते हुए दबाव बनाया। हालांकि, इटली ने भी तुरंत पलटवार किया और आक्रामक खेल दिखाते हुए गोल करने के कई अच्छे मौके बनाए। दूसरे क्वार्टर में भारत ने मैच पर पकड़ मजबूत कर ली। मेजबान टीम ने तेज फ्लैंक रन और सामूहिक आक्रमण के जरिए कई अहम सर्कल एंट्री कीं और खेल की रफ्तार अपने पक्ष में कर ली।

    18वें मिनट में भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन नवनीत कौर का शॉट इटली की गोलकीपर लूसिया इनेस कारुसो ने शानदार तरीके से रोक दिया। 27वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला जहां टीम ने एक अलग रणनीति अपनाई।

    इस दौरान गेंद को वापस इंजेक्टर और कप्तान सलीमा टेटे के पास खेला गया, लेकिन उनका शॉट इटली की आखिरी डिफेंडर ने गोल लाइन पर ही रोक दिया जिससे भारत बढ़त लेने से चूक गया। इसके दो मिनट बाद 29वें मिनट में भारत को फिर पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार नवनीत का शॉट लक्ष्य से भटक गया।

    खबरें और भी

    इटली का हमला

    दूसरे हाफ की शुरुआत में इटली ने जोरदार हमला किया। एमिलिया मुनिटिस गोल की ओर बढ़ रही थीं, लेकिन भारतीय गोलकीपर बिचू देवी खारीबाम ने आगे बढ़कर शानदार बचाव करते हुए टीम को नुकसान से बचा लिया। 40वें मिनट में भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस बार टीम ने इसका फायदा उठाते हुए मैच का पहला गोल कर दिया। मनीषा ने बीच से जोरदार ड्रैगफ्लिक लगाया जो इटली के डिफेंस को चीरते हुए सीधे गोल में चला गया।

    अंतिम क्वार्टर की शुरुआत में भारत को बढ़त बढ़ाने का मौका मिला जब टीम को लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन इटली के मजबूत बचाव ने उन्हें गोल करने से रोक दिया। मैच के आखिरी मिनटों में इटली ने बराबरी के लिए पूरा जोर लगा दिया और 59वें मिनट में उन्हें एक अहम पेनल्टी कॉर्नर भी मिला, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार डिफेंस करते हुए गोल नहीं होने दिया और अंततः जीत दर्ज की।

    वहीं, इससे पहले, इंग्लैंड ने दूसरे सेमीफाइनल में स्काटलैंड को 2-0 से हराया। इसमें लोटी ¨बगहैम (25वां) और ड्रसी बार्न (29वां मिनट) ने गोल दागकर टीम को फाइनल में पहुंचाया।

    यह भी पढ़ें- FIH Women's Hockey World Cup Qualifiers: महिला हॉकी टीम की नजरें FIH क्वालीफायर जीतने पर, आज इटली से मुकाबला

    यह भी पढ़ें- FIH Pro League: भारत ने खोला जीत का खाता, पेनाल्‍टी शूटआउट में ऑस्‍ट्रेलिया को हराया