Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज जीतने का भारतीय महिला हॉकी टीम का टूटा सपना, आखिरी मैच में झेलनी पड़ी हार

    Updated: Sat, 30 May 2026 07:33 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की दोस्ताना सीरीज का आखिरी मैच 2-3 से हार गई, जिससे सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई। ...और पढ़ें

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, पर्थ। भारतीय महिला हॉकी टीम चार मैचों की दोस्ताना सीरीज के आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार गई, जिससे सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म हो गई। भारत ने दूसरे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर नवनीत कौर के गोल के दम पर बढत बना ली थी।

    दूसरे क्वार्टर में दीपिका सोरेंग ने 23वें मिनट में गोल करके भारत की बढ़त दुगुनी कर दी। हाफटाइम तक स्कोर 2-0 था। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे क्वार्टर में एबी विल्सन (42वां) और ओलिविया डेानेस (44वां) के गोल के दम पर वापसी की। कर्टनी शोनेल ने 58वें मिनट में गोल करके आस्ट्रेलिया को 3-2 से जीत दिलाई।

    भारत ने दौरे पर दिखाया शानदार खेल

    इस हार के बावजूद यह दौरा भारत के लिए अच्छा रहा। पहला मैच हारने के बाद भारत ने दो मैच जीतकर वापसी की। न्यूजीलैंड में 15 से 21 जून तक होने वाले एफआईएच नेशंस कप से पहले भारतीय टीम ने जबर्दस्त दृढ़ता, अनुशासन और जुझारूपन दिखाते हुए अपनी तैयारी पुख्ता की।

    पहले मैच में आस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीत दर्ज की थी, लेकिन भारत ने दूसरा मैच शूटआउट में 4-2 से जीता। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की। नेशंस कप के जरिये भारत के पास 2026-27 सत्र के लिए एफआईएच प्रो लीग में वापसी का भी मौका है जो लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का क्वालिफायर भी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने बनाई बढ़त

    यह भी पढ़ें- FIH Pro League: हरमनप्रीत सिंह की वापसी, हॉकी प्रो लीग में करेंगे भारतीय टीम की कप्‍तानी