Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Hockey World Cup: विश्व कप में गदर मचाने के लिए भारतीय महिला टीम जर्मनी रवाना, कप्तान ने भरी हुंकार

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:06 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम एफआईएच विश्व कप की तैयारियों के अंतिम चरण के लिए जर्मनी रवाना हो गई है। टीम वहां अभ्यास शिविर और जर्मनी के खिलाफ अभ्यास मैच खेले ...और पढ़ें

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट के लिए रवाना हो गई, जहां वह अगले महीने नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में होने वाले एफआईएच विश्व कप की तैयारियों के अंतिम चरण में भाग लेगी। टीम बेंगलुरु से मुंबई होते हुए फ्रैंकफर्ट के लिए अपनी अगली उड़ान पर सवार हुई।

    भारतीय टीम अभ्यास शिविर में भाग लेने के अलावा 31 जुलाई और एक अगस्त को जर्मनी के विरुद्ध अभ्यास मैच भी खेलेगी, ताकि टीम के संयोजन को बेहतर बनाया जा सके और टीम यूरोपीय परिस्थितियों से सामंजस्य बिठा सके। विश्व कप की तैयारियों को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय टीम दो अगस्त को नीदरलैंड्स के एम्स्टर्डम के लिए रवाना होगी।

    भारती टीम चीन के खिलाफ अपने अभियान का करेगी आगाज

    भारत विश्व कप में 16 अगस्त को चीन के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगा। इसके बाद वह पूल डी में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के विरुद्ध मैच खेलेगा। भारतीय कप्तान सलीमा टेटे को 15 से 30 अगस्त तक होने विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन पर पूरा भरोसा है।

    भारतीय टीम चुनौती के लिए तैयार: सलीमा टेटे

    सलीमा ने टीम के रवाना होने से पहले कहा कि पूरी टीम चुनौती के लिए तैयार है। हमने अभ्यास शिविर में अच्छी तैयारी की है। हम अपनी अच्छी लय को अभ्यास मैचों और फिर विश्व कप में बरकरार रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चीन के विरुद्ध पहला मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा। हम टूर्नामेंट की सकारात्मक शुरुआत करना चाहते हैं। एक टीम के रूप में हम अच्छा प्रदर्शन करके देश का गौरव बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- भारतीय हॉकी टीम वर्ल्ड कप में में 51 साल के सूखे को करेगी खत्म? कोच ने विश्व कप के लिए भरी हुंकार

    यह भी पढ़ें- पाक हॉकी टीम की गजब बेइज्जती! 5 की जगह उतारे 6 खिलाड़ी, अंपायर की सजा के बाद भारत ने दागे 8 गोल