Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने बनाई बढ़त

    Updated: Fri, 29 May 2026 08:16 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैत्री मैच में 2-0 से हराकर चार मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। यह जीत आगामी महिला नेशंस कप और ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, पर्थ। भारत ने दो मैदानी गोल की मदद से शुक्रवार को मेजबान ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में पराजित कर चार मैचों की महिला हॉकी मैत्री सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। पहले दो क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा और अनुशासित रक्षात्मक खेल देखने को मिला, जिसके चलते कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।

    भारत ने आखिरकार मध्यांतर के बाद सोनम (36वें मिनट) के गोल से बढ़त हासिल की। टीम ने क्वार्टर में भी अपनी लय बनाए रखी और लालरेम्सियामी (49वें मिनट) ने दूसरा गोल दागकर बढ़त को 2-0 कर दिया। दो गोल की बढ़त लेने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने संगठित रक्षात्मक रणनीति अपनाई और ऑस्ट्रेलिया को किसी भी प्रकार की वापसी का मौका नहीं दिया। इस सीरीज का चौथा और अंतिम मैच शनिवार को इसी स्थान पर खेला जाएगा।

    भारत को शुरुआती मैच में मिली थी हार

    भारत ने इससे पहले सीरीज के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया से 1-2 की हार झेली थी, लेकिन दूसरे मैच में जोरदार वापसी करते हुए पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की थी। यह मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 से बराबरी पर थीं। इस दौरे में भारतीय टीम ने विशेष रूप से रक्षा और मध्य पंक्ति में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

    ऑस्ट्रेलिया दौरा आगामी महिला नेशंस कप की तैयारियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। इसके साथ ही यह दौरा अगस्त में 15 से 30 तारीख तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले विश्व कप से पहले भी अहम अभ्यास साबित हो रहा है। आगामी नेशंस कप भारत के लिए एफआईएच प्रो लीग 2026–27 में फिर से जगह बनाने अवसर होगा, जो 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्वालीफायर माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- FIH Pro League: हरमनप्रीत सिंह की वापसी, हॉकी प्रो लीग में करेंगे भारतीय टीम की कप्‍तानी

    यह भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर कराई बेइज्‍जती, हॉकी खिलाड़ियों ने बकाया भुगतान को लेकर की शिकायत