Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Under-18 Asia Cup: कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य

    Updated: Sat, 06 Jun 2026 07:48 PM (IST)

    भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को कोरिया के विरुद्ध तीसरे स्थान के मैच में 3-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए अंडर-18 एशिया कप में कांस्य पदक जीता। ...और पढ़ें

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    भारतीय महिला हॉकी टीम

    काकामिगाहारा, पीटीआई। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को कोरिया के विरुद्ध तीसरे स्थान के मैच में 3-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए अंडर-18 एशिया कप में कांस्य पदक जीता। भारत की ओर से संदीप कुमारी (दूसरे मिनट), कप्तान स्वीटी कुजूर (16वें मिनट) और नौशीन नाज (33वें मिनट) ने गोल दागे और टीम को पोडियम पर जगह दिलाई।

    सेमीफाइनल में चीन के विरुद्ध शूटआउट में मिली करीबी हार के बाद भारतीय टीम ने कोरिया के विरुद्ध शानदार शुरुआत की और शुरुआती दो मिनट में ही बढ़त बना ली। संदीप कुमारी ने बेहतरीन संयम दिखाया और दूसरे ही मिनट में शानदार फिनिश के साथ भारत को बढ़त दिला दी। भारत ने गेंद पर कब्जा बनाए रखा और सर्कल के अंदर कुछ अच्छे मूव बनाए।

    टीम को इस इनाम 16वें मिनट में मिला जब स्वीटी कुजूर ने मैदानी गोल करके भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही भारत की ओर से नौशीन ने एक और गोल दागा। इससे टूर्नामेंट की शीर्ष स्कोरर नौशीन ने ने प्रतियोगिता में अपने कुल गोल की संख्या 12 तक पहुंचा दी। संदीप कुमारी को मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

     

     

    यह भी पढ़ें- आशीष की हैट्रिक की बदौलत भारत ने में अंडर-18 एशिया कप में जीता सोना, फाइनल में जापान को रौंदा

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- U18 Mens Asia Cup: सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, एशिया कप के फाइनल में बनाई जगह