Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एशियाई खेलों के क्वालीफायर के लिए भारत में हाई परफार्मेंस ट्रेनिंग कर रही कजाखस्तान की हॉकी टीम

    Updated: Sat, 21 Mar 2026 09:23 AM (IST)

    कजाखस्तान की सीनियर पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों के क्वालीफायर के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के सोनीपत स्थित उत्तर क्षेत्र केंद्र पर 10 से 21 मार्च तक हा ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    सांकेतिक तस्‍वीर

    नई दिल्ली, पीटीआई: कजाखस्तान की सीनियर पुरुष हॉकी टीम एशियाई खेलों के क्वालीफायर के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के सोनीपत स्थित उत्तर क्षेत्र केंद्र पर 10 से 21 मार्च तक हाई परफार्मेंस ट्रेनिंग कर रही है। भारत के प्रमुख हॉकी अभ्यास केंद्रों में से एक पर वल रहे इस शिविर में आधुनिक अनुकूलन सुविधाएं, विश्व स्तरीय कृत्रिम टर्फ और बेहद प्रतिस्पर्धी माहौल है जिससे कजाखस्तान को अच्छा अभ्यास मिल रहा है।

    अंतरराष्ट्रीय टीमों की मेजबानी और मदद के जरिये भारत को खेलों में श्रेष्ठता का वैश्विक केंद्र बनाने के खेल मंत्रालय के विजन के तहत यह पहल की गई है। कजाखस्तान के कोच ओल्गा उर्मानोवा ने कहा कि हम भारतीय खेल प्राधिकरण के उत्तर क्षेत्र केंद्र सोनीपत में आकर बहुत खुश हैं। यहां हमारा बहुत अच्छा ख्याल रखा जा रहा है। भारत में शीर्ष स्तर की हाकी खेली जाती है और यही वजह है कि हम यहां सीखने, ढलने और विकास के लिए आए हैं।

    उन्होंने कहा कि इससे पहले हमने राजगीर में हीरो एशिया कप 2025 खेला था जिसके बाद यह भारत का हमारा दूसरा दौरा है। एक बार फिर यह अनुभव काफी अच्छा रहा।

    यह भी पढ़ें- FIH ने जारी किया हॉकी विश्व कप का पूरा शेड्यूल, जानें भारत-पाकिस्तान मैच की तारीख

    यह भी पढ़ें- Hockey World Cup: भारत और पाकिस्तान की होगी टक्कर, FIH ने घोषित किए ड्रॉ